किम जोंग उन की बेटी बनेगी नॉर्थ कोरिया की अगली बॉस? बुआ-भतीजी में छिड़ेगी जंग!

Kim Ju Ae Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की 13 साल की बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी बनाने की सुगबुगाहट तेज है. साउथ कोरियाई खुफिया एजेंसी (NIS) के अनुसार, इस फैसले से किम की पावरफुल बहन किम यो जोंग और उनकी भतीजी के बीच सत्ता की जंग छिड़ सकती है. जानिए, क्या जू ऐ संभाल पाएंगी दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु देश की कमान?

Kim Ju Ae Successor: नॉर्थ कोरिया में इन दिनों सत्ता को लेकर एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है. साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी (NIS) के अनुसार, किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ को देश की अगली लीडर बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. लेकिन असली ट्विस्ट यहां है कि अगर ऐसा होता है, तो उनका मुकाबला अपनी ही पावरफुल बुआ किम यो जोंग से हो सकता है.

13 साल की उम्र में उत्तराधिकारी बनने की तैयारी

साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी (NIS) ने पिछले हफ्ते वहां के नेताओं को बताया कि किम जू ऐ, जिनकी उम्र लगभग 13 साल है, उन्हें आधिकारिक तौर पर वारिस घोषित किया जा सकता है. इसी महीने नॉर्थ कोरिया में एक बड़ी पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जहां किम जोंग उन अपने भविष्य के प्लान्स का खुलासा कर सकते हैं.

जासूसी अधिकारियों की जर इस बात पर है कि क्या जू ऐ अपने पिता के साथ हजारों डेलीगेट्स के सामने इस कॉन्फ्रेंस में नजर आती हैं या नहीं. जू ऐ पहली बार नवंबर 2022 में एक मिसाइल टेस्ट के दौरान दुनिया के सामने आई थीं. तब से वो लगातार मिसाइल टेस्ट, मिलिट्री परेड और विदेशी दौरों (जैसे पिछले साल बीजिंग यात्रा) में अपने पिता के साथ दिख रही हैं.

बुआ किम यो जोंग से मिल सकती है कड़ी टक्कर

इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा चैलेंज किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग की तरफ से आ सकता है. 38 साल की किम यो जोंग फिलहाल नॉर्थ कोरिया में दूसरी सबसे ताकतवर शख्सियत मानी जाती हैं.

  • पावरफुल बैकग्राउंड: उनके पास पार्टी और मिलिट्री का जबरदस्त सपोर्ट है.
  • तेखे तेवर: उन्हें अपने कड़क बयानों के लिए जाना जाता है. 2022 में उन्होंने साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री को बहुत खरी-खोटी सुनाई थी.
  • एक्सपर्ट की राय: पूर्व जासूसी अधिकारी राह जोंग यिल के अनुसार, अगर किम यो जोंग को मौका मिला, तो वो टॉप लीडर बनने के लिए अपना दावा जरूर ठोकेंगी. उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है.

38 नॉर्थ की रिपोर्ट: अचानक कुछ हुआ तो कौन संभालेगा कुर्सी?

अमेरिका के थिंक टैंक ‘स्टिम्सन सेंटर’ की वेबसाइट 38 नॉर्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किम जोंग उन को अचानक कुछ होता है, तो सत्ता के लिए खींचतान मचना तय है.

रिपोर्ट कहती है कि शॉर्ट टर्म में किम यो जोंग का पलड़ा भारी है क्योंकि उनके पास पॉलिटिकल और मिलिट्री सपोर्ट पहले से मौजूद है. दूसरी तरफ, किम जू ऐ और उनके दो भाई अभी बहुत छोटे हैं. अगले 5 से 15 सालों तक उनके लिए सत्ता संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

खौफनाक रहा है इस परिवार का इतिहास

नॉर्थ कोरिया में सत्ता के लिए अपनों को रास्ते से हटाना कोई नई बात नहीं है.

  • चाचा को दी सजा: 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम जोंग उन ने अपने चाचा जांग सोंग थाएक को 2013 में मरवा दिया था.
  • भाई की हत्या: 2017 में किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की मलेशिया के एयरपोर्ट पर जहरीले केमिकल से हत्या कर दी गई थी.

न्यूक्लियर हथियारों का बढ़ता भंडार

आज नॉर्थ कोरिया दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों वाले देशों में से एक है.

  • जनवरी 2024 की रिपोर्ट: अनुमान है कि उनके पास 50 न्यूक्लियर बम तैयार हैं.
  • ताकत: उनके पास 70 से 90 परमाणु हथियार बनाने का सामान मौजूद है.

हाल ही में किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ एक नई हाउसिंग कॉलोनी के उद्घाटन पर भी दिखे. यह कॉलोनी उन सैनिकों के परिवारों के लिए बनाई गई है जो रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए थे. किम जू ऐ की बढ़ती मौजूदगी साफ इशारा कर रही है कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पुतिन के लिए जान देने वाले सैनिकों के परिवारों को किम का तोहफा, दिए आलीशान घर

ये भी पढ़ें: ईरान से डील फेल हुई तो ट्रंप देंगे इजरायल का साथ, मिसाइल ठिकानों पर हमले की तैयारी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >