PM Modi In Brasilia : ‘भारत माता की जय’ से पीएम मोदी का ब्रासीलिया में स्वागत, देखें ये खास वीडियो

PM Modi In Brasilia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की विदेश यात्रा पर हैं. उन्होंने सबसे पहले घाना का दौरा किया, फिर त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे. इसके बाद यात्रा के तीसरे चरण में वे अर्जेंटीना गए. चौथे चरण में पीएम मोदी ब्राजील गए, जहां उन्होंने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इसके बाद वे ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. यात्रा के अंतिम चरण में वे नामीबिया जाएंगे.

PM Modi In Brasilia : ब्रासीलिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीयों से मुलाकात कर बातचीत की. यहां का माहौल उत्सव जैसा नजर आया. इसका वीडियो डीडी न्यूज ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी के पहुंचते ही वहां भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे. इसके बाद लोगों ने मोदी–मोदी के नारे भी लगाए. देखें वीडियो.

ब्रासीलिया पहुंचने के बाद कुछ तस्वीरें खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा–कुछ समय पहले ही ब्रासीलिया पहुंचा हूं. भारतीय समुदाय ने एक यादगार स्वागत किया, जिसने एक बार फिर यह दर्शाया कि हमारा प्रवासी समुदाय कितना भावुक है और अपनी जड़ों से कितना जुड़ा हुआ है.

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर, बटाला मुंडो बैंड ने कुछ बेहतरीन धुन बजाए. उनका यह प्रयास अफ्रीकी-ब्राजील तालवाद्य, विशेष रूप से ब्राजील के साल्वाडोर दा बहिया के सांबा-रेगे को बढ़ावा देने का वैश्विक प्रयास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >