Plane Crash Video : घरों पर क्रैश हुआ प्लेन, लगी आग, डरावना वीडियो वायरल

Plane Crash Video : सैन डियागो फायर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट चीफ डैन एड्डी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं प्लेन बिजली की लाइन से टकराकर तो नहीं गिरा. अधिकारी सभी पहलुओं पर नजर रखे हुए हैं. प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी डरावना है.

Plane Crash Video : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, सैन डिएगो शहर के पास एक रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्राइवेट प्लेन क्रैश होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे में 15 से 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अब तक आंकड़े जारी नहीं किए हैं. विमान के गिरने से करीब 15 घरों में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. मौके पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. देखें वीडियो.

15 घरों में आग लग गई

सैन डिएगो के पास एक रिहायशी बस्ती में प्राइवेट प्लेन के क्रैश होने से लगभग 15 घरों में आग लग गई. हादसे के समय घरों में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लेने का दावा किया गया है. वहीं, विमान में लगभग 10 पैसेंजर सवार होने की जानकारी पुलिस और फायर विभाग ने दी है. प्लेन कहां से आया था और कहां जा रहा था. इस संबंध में सैन डियागो के अधिकारियों ने कोई जानकारी साझा नहीं की है. केवल इतना कहा कि यह प्लेन मिडिल वेस्ट से आ रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >