चीन के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, सरकारी कर्मचारियों के लिए वॉट्सएप नहीं; अब चलेगा BEEP

Pakistan to roll out Beep app: पाकिस्तान अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए मैसेजिंग ऐप ‘बीप (Beep)’ लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह चीन के वीचैट (WeChat) मॉडल का सहारा लेगा. वॉट्सऐप की सुरक्षा पर आशंकाओं के बीच पाकिस्तान सरकार ने यह कदम उठाया है.

Pakistan to roll out Beep app: पाकिस्तान अपने सदाबहार दोस्त चीन की राह पर चल रहा है. उसने अब वॉट्सऐप को रिप्लेस करने की योजना बना ली है. इसके लिए वह चीन के वीचैट (WeChat) मॉडल का सहारा लेगा. शहबाज शरीफ की सरकार आने वाले महीनों में सरकारी कर्मचारियों के लिए स्थानीय रूप से विकसित किया गया मैसेजिंग ऐप ‘बीप (Beep)’ लॉन्च करने की योजना बना रही है. वॉट्सऐप (Whatsapp) की सुरक्षा पर आशंकाओं के बीच पाकिस्तान सरकार ने यह कदम उठाया है. मंगलवार को नेशनल असेंबली की सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार पर स्थायी समिति की बैठक के दौरान इस जानकारी को साझा किया गया.

बीप ऐप का विचार पहली बार अगस्त 2023 में सामने आया था. हालांकि शुरुआत में इसकी तुलना व्हाट्सऐप से की गई थी, लेकिन सरकार का कहना है कि बीप किसी व्यावसायिक ऐप से प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं बनाया गया है. डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीप ऐप चीन के वीचैट (WeChat) मॉडल पर आधारित है और इसे नेशनल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बोर्ड (NITB) ने विकसित किया है. इसे आधिकारिक उपयोग के लिए प्रमाणित भी किया गया है. यह टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है, जिससे संघीय मंत्रालयों और उनसे जुड़े विभागों के बीच सुरक्षित संचार सुनिश्चित हो सके.

दो महीनों के भीतर Beep का होगा चरणबद्ध रोलआउट

NITB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फैसल इकबाल रट्याल ने समिति को बताया कि इसका चरणबद्ध रोलआउट दो महीनों के भीतर शुरू होगा और इसे संघीय ई-ऑफिस सिस्टम से पूरी तरह जोड़ा जाएगा, ताकि दस्तावेज साझा करने और वर्कफ्लो को आसान बनाया जा सके. इस परियोजना का उद्देश्य आंतरिक संचार को मजबूत करना, संचालन से जुड़े जोखिमों को कम करना और सरकारी संस्थानों में कार्यक्षमता बढ़ाना है. समिति को बताया गया कि चीन के प्लेटफॉर्म वीचैट (WeChat) से प्रेरित यह ऐप लॉन्च के लिए लगभग तैयार है और इसके 30 जून 2026 की परियोजना समय-सीमा के भीतर पूरा होने की उम्मीद है.

वॉट्सऐप की वजह से पैदा हो रहा सुरक्षा खतरा

समिति के सदस्यों ने डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और वैश्विक स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में सामने आई खामियों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के द्वारा वॉट्सऐप के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ती है. क्योंकि पुख्ता न होने की वजह से जासूसी का खतरा रहता है. इस पर रट्याल ने कहा कि बीप की एन्क्रिप्शन प्रणाली को और मजबूत किया गया है और इसके सर्वर पाकिस्तान में ही स्थित होंगे, जबकि व्हाट्सऐप के सर्वर विदेशों में हैं. 

BEEP में होंगे कड़े सुरक्षा उपाय

अधिकारियों ने कहा कि बीप में वीचैट से प्रेरित कड़े सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे. समिति को यह भी जानकारी दी गई कि संघीय ई-ऑफिस प्रणाली कागजी कामकाज कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी. वहीं बीप के एकीकरण से आंतरिक समन्वय मजबूत होगा और संचालन से जुड़े जोखिम कम होंगे. चीन का वीचैट मॉडल कई सालों से सुरक्षित तरीके से काम कर रहा है. अब पाकिस्तान इसी पर आधारित BEEP को अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू कर रहा है. 

राजस्व अर्जन नहीं, सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय संचार उद्देश्य

इसके संचालन लागत को लेकर NITB प्रमुख ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म उपयोग-आधारित शुल्क मॉडल पर काम करेगा और इसे समय के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. आईटी सचिव ने समिति को बताया कि राजस्व अर्जन प्राथमिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि मुख्य लक्ष्य राज्य संस्थानों के बीच सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय संचार सुनिश्चित करना है. समिति को यह भी बताया गया कि नेशनल कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (NCERT) ने आधिकारिक तौर पर इस ऐप को सरकारी उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है.

ये भी पढ़ें:-

US में दुनिया के 39 देश और 12% आबादी पर लगा ट्रैवल बैन, डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाया दायरा, देखें लिस्ट

इस नेता की लंबाई देख हैरान हुईं जॉर्जिया मेलोनी, कितनी लंबी इटालियन पीएम? लाखों रुपये बटोर चुकी हैं इससे

फिर विवादों में घिरे FBI डायरेक्टर, अब गर्लफ्रेंड के साथ कहां पहुंच गए काश पटेल, जिस पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >