बेटे के अपहरण पर जिन्न के खिलाफ FIR, पाकिस्तानी पिता की शिकायत जान रह जाएंगे दंग

Pakistan News: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाली खबर है. बेटे के अपहरण पर एक पिता ने जिन्न (अलौकिक आत्मा) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

Pakistan News: घटना पाकिस्तान के रावलपिंडी के छावनी शहर की है. एआरवाई न्यूज के अनुसार 21 जनवरी को एक 11 साल का बच्चा गायब हो गया. जब बच्चा 10 दिनों बाद भी घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने तक्षशिला पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई. पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में जिस पर आरोप लगाया, वह चौकानें वाला था.

बेटे के अपहरण पर पिता ने जिन्न के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पिता ने पुलिस स्टेशन में बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. जिसमें जिन्न पर आरोप लगाया. पिता ने दावा किया कि जिन्नों ने उसके बेटे का भागने पर मजबूर किया. पिता ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी कई बार जिन्नों ने उसके बेटे का अपहरण किया. पिता ने बताया इससे पहले बेटा खुद कुछ दिनों बाद घर लौट आता था. लेकिन इस बार 10 दिन बीत जाने पर भी घर नहीं लौटा.

जिन्नों पर अपहरण का मामला कोर्ट तक पहुंचा

जिन्नों के खिलाफ एफआईआर का मामला पहली बार नहीं आया है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल सितंबर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. लाहौर में एक मां ने जिन्नों पर अपनी शादीशुदा लड़की के अपहरण का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था. जिसमें कोर्ट के आदेश पर 6 सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >