अमेरिका-तुर्की नेतन्याहू को किडनैप करें, पाकिस्तानी मंत्री की डिमांड, फिर कहा कुछ ऐसा कि एंकर ने भगा ही दिया

Pakistan Minister demands Benjamin Netanyahu Abduction: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका और तुर्की से अपील की है कि वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “अगवा” करें. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद आसिफ ने गाजा में नेतन्याहू की कार्रवाइयों को लेकर ऐसा बयान दिया. इसके बाद वे कुछ ऐसा कह बैठे कि एंकर को उन्हें बीच में रोकना पड़ा और बाद में वे ऑफ एयर कर दिए गए.

Pakistan Minister demands Benjamin Netanyahu Abduction: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में तहलका मचा दिया है. उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिका और तुर्की से अपील की है कि वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “अगवा” करें. उनकी यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने की कार्रवाई के संदर्भ में आई. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन को नेतन्याहू के साथ भी ऐसा ही करना चाहिए. आसिफ ने गाजा में की गई कार्रवाइयों को लेकर नेतन्याहू को “मानवता का सबसे बड़ा अपराधी” बताया. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नेतन्याहू का समर्थन करने वाले देशों को भी सजा देनी चाहिए. उनका इशारा साफ तौर पर अमेरिका और ट्रंप की ही ओर था, लेकिन इसी बीच एंकर ने उन्हें रोक दिया. 

जियो न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान टीवी एंकर हामिद मीर से बातचीत में ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका इजरायली प्रधानमंत्री को अगवा करेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. उन्होंने कहा, “नेतन्याहू मोस्ट वांटेड अपराधी है. अमेरिका को उसे अगवा कर अदालत में पेश करना चाहिए. अगर अमेरिका वास्तव में मानवता का दोस्त है, तो उसे ऐसा करना चाहिए.”

जब एंकर ने यह संभावना जताई कि तुर्की नेतन्याहू को अगवा कर अंकारा ला सकता है, तो आसिफ ने कहा, “तुर्की नेतन्याहू को अगवा कर सकता है और हम पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार-पांच हज़ार वर्षों में किसी भी समुदाय ने फिलस्तीनियों के साथ वह नहीं किया, जो इजरायल ने किया है. वह (नेतन्याहू) मानवता का सबसे बड़ा अपराधी है. दुनिया ने इससे बड़ा अपराधी नहीं देखा.” (Khawaja Asif calls on US Turkey to Kidnap Benjamin Netanyahu)

इंटरव्यू के दौरान ख्वाजा आसिफ और हामिद मीर. फोटो- स्क्रीनशॉ

एंकर ने अचानक इंटरव्यू रोका

इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा पल आया जब ख्वाजा आसिफ ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि नेतन्याहू का समर्थन करने वालों को भी सज़ा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, “और जो लोग उसका समर्थन कर रहे हैं, कानून उनके बारे में क्या कहता है…?” इस पर एंकर ने टिप्पणी की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ब्रेक ले लिया. हामिद मीर ने कहा, “ख्वाजा साहब, मैं यहां ब्रेक ले रहा हूं क्योंकि आप पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हैं… आपकी बातों को सुनकर बहुत से लोग सोच सकते हैं कि आप (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप की बात कर रहे हैं. मुझे नहीं पता आप किसकी ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन मैं ब्रेक लेता हूं.”

अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कोशिश में ख्वाजा आसिफ आउट, डैमेज कंट्रोल की कोशिश

न्यूज शो के अंत में एंकर ने कहा कि ब्रेक के बाद ख्वाजा आसिफ को दोबारा ऑन एयर नहीं रखा जाएगा. माना जा रहा है कि यह डैमेज कंट्रोल इसलिए किया गया, क्योंकि पाकिस्तान हाल के महीनों में अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को फिर से सुधारने की कोशिश कर रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के साथ हुए संघर्ष के बाद से पाकिस्तान ने कई बार सार्वजनिक रूप से डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है, यहां तक कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन देने की बात भी कही है. 

इजरायल और फिलस्तीन पर पाकिस्तान का रुख

पाकिस्तान ने कभी भी इजरायल को मान्यता नहीं दी है और गाज़ा में इजरायली सैन्य कार्रवाइयों का लगातार विरोध करता रहा है. पाकिस्तान स्वतंत्र फिलस्तीनी राज्य का पुरजोर समर्थन करता है और वह उन गिने-चुने मुस्लिम देशों में शामिल है, जिनके पासपोर्ट पर इजरायल की यात्रा पर स्पष्ट प्रतिबंध दर्ज है. वहीं, गाजा में डोनाल्ड ट्रंप के 20 पॉइंट पीस प्लान को लागू करने के लिए एक स्थिरीकरण सेना रखी जानी है. इसमें पाकिस्तानी आर्मी को भी तैनात करने की बात चल रही है, हालांकि इजरायल इसे लेकर सहज नहीं है. 

ये भी पढ़ें:-

ट्रंप खामनेई में जुबानी जंग; डॉन बोले- वहां मारेंगे जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा, सुप्रीम लीडर ने कहा- फिरौन और निमरोद की तरह तुम्हारा भी घमंड टूटेगा

X पर अल्लाहु अकबर नहीं, अब दिख रहा शेर-और-सूर्य, विरोध प्रदर्शनों के बीच एलन मस्क ने बदल दिया ईरान का झंडा

चाहे उन्हें पसंद हो या न हो, US कुछ न कुछ करेगा… नाटो को दरकिनार कर ट्रंप ने फिर दी धमकी; ग्रीनलैंड लेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >