गाजा में युद्ध समाप्त! हमास ने जारी की 20 इजरायली बंधकों की सूची, आज करेगा रिहा, मिस्र में जुटे ग्लोबल लीडर्स

Israel Hamas War: जरायल ने रविवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि गाजा में बंधक बनाए गए बंधकों को हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते के तहत सोमवार को रिहा कर दिया जाएगा. इजरायल सरकार के प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने कहा कि उम्मीद है कि 20 जीवित बंधकों को एक साथ रेड क्रॉस को सौंप दिया जाएगा, फिर उन्हें परिवारों से मिलाने के लिए एक सैन्य अड्डे पर ले जाया जाएगा या जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा.

Israel Hamas War: इजरायल ने रविवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि गाजा में बंधक बनाए गए बंधकों को हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते के तहत सोमवार को रिहा कर दिया जाएगा. इजरायल सरकार के प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने कहा कि उम्मीद है कि 20 जीवित बंधकों को एक साथ रेड क्रॉस को सौंप दिया जाएगा, फिर उन्हें परिवारों से मिलाने के लिए एक सैन्य अड्डे पर ले जाया जाएगा या जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा. इजरायल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ ही घंटों में हम अपनों फिर से मिलेंगे.’’ दो साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए पिछले हफ्ते घोषित युद्धविराम के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को इजरायल और मिस्र का दौरा करने की योजना है. ट्रंप ने यात्रा पर रवाना होते समय पत्रकारों से कहा कि युद्ध खत्म हो गया है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि युद्धविराम कायम रहेगा और उन्हें गाजा जाने पर ‘गर्व’ होगा.

बंधकों की रिहाई के बाद इजरायल लगभग 2,000 फलस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा और उन 28 बंधकों के शवों को अपने साथ ले जाएगा जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे मर चुके हैं. बंधकों और लापता लोगों के लिए इजरायल के समन्वयक गैल हिर्श ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय कार्यबल उन बंधकों का पता लगाने का काम 72 घंटे के भीतर शुरू कर देगा जिनके शव हमास नहीं सौंपता है. अधिकारियों का कहना है कि उन बंधकों के शव मलबे में दबे हो सकते हैं जिनकी तलाश में समय लग सकता है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया, ‘‘वास्तविकता यह है कि कुछ बंधकों को हम शायद कभी वापस नहीं ला सकें.’’ टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक पहले 6 इजरायली बंधक आज रिहा किए जाएंगे. बाकी के 14 भी आज ही इजरायल के समयानुसार 10 बजे रिहा होंगे.

इजरायल ने फलस्तीन कैदियों की रिहाई का समय नहीं बताया

वहीं इजरायल ने उसकी जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के समय की घोषणा नहीं की है. इनमें आजीवन कारावास की सजा काट रहे 250 लोग शामिल हैं, इसके अलावा युद्ध के दौरान गाजा से पकड़े गए और बिना किसी आरोप के बंदी बनाए गए 1,700 लोग भी शामिल हैं. एक फलस्तीनी अधिकारी ने कहा कि हमास का एक प्रतिनिधिमंडल काहिरा में मध्यस्थों से कैदियों की सूची के बारे में बात कर रहा है. एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि हमास अपने सबसे लोकप्रिय फलस्तीनी नेता मारवान बरघौती और आजीवन कारावास की सजा काट रहे कई अन्य लोगों की रिहाई के लिए दबाव बना रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल बरघौती को आतंकवादियों का सरगना मानता है और उसने बरघौती की रिहाई के संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.

हमास की सुरंगो को नष्ट करेगा इजरायल

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि वह बंधकों की रिहाई के बाद, गाजा के नीचे हमास द्वारा बनाई गई सुरंगों के नेटवर्क को अमेरिका के नेतृत्व और पर्यवेक्षण में स्थापित होने वाले अंतरराष्ट्रीय तंत्र के माध्यम से नष्ट करने की तैयारी शुरू करे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युद्ध को लंबा खींचने के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि इसका उन्होंने खंडन किया है. 

गाजा में सहायता भेजी जाएगी

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया, ‘‘गाजा का अधिकतर भाग बंजर भूमि बन चुका है.’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की योजना अगले दो महीने बुनियादी चिकित्सा और अन्य सेवाएं बहाल करने, हजारों टन भोजन और ईंधन लाने तथा मलबा हटाने की है. मिस्र ने कहा कि वह गाजा में 400 सहायता ट्रक भेज रहा है. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसके पास लगभग 1,70,000 मीट्रिक टन भोजन, दवाइयां और अन्य सहायता सामग्री पहुंचने के लिए तैयार है.

ट्रंप पहुंचेंगे इजरायल

युद्धविराम समझौता होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार सुबह इजरायल पहुंचने की उम्मीद है. व्हाइट हाउस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वह बंधकों के परिवारों से मिलेंगे और इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे. वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप संभवतः रिहा हुए बंधकों से भी मिलेंगे. ट्रंप इस दौरे के दौरान मिस्र भी जाएंगे. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के कार्यालय ने कहा है कि ट्रंप सोमवार को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ एक शांति शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फलस्तीनी प्राधिकरण के नेता महमूद अब्बास के सलाहकार एवं न्यायाधीश महमूद अल-हब्बाश ने एपी को बताया भी महमूद अब्बास इस शांति शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:-

रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, कहा- नहीं माने तो भेज दूंगा टॉमहॉक मिसाइल

गाजा में फिर छिड़ी जंग, एक ही दिन में 27 लोगों की मौत, इजरायल नहीं हमास के खिलाफ इस कबीले ने खोला मोर्चा

भारत-पाक सहित 8 युद्ध नोबेल के लिए नहीं रुकवाए, बल्कि… डोनाल्ड ट्रंप का नया शिगूफा, अफगान-पाक वार पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >