शांति वार्ता में ईरान ने लेबनान का मुद्दा उठाया, कहा- इजराइल को सीजफायर के लिए मजबूर करे अमेरिका

Iran-US Peace Talks: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है. इस दौरान ईरान ने इजराइल का मुद्दा उठाया. कहा- अमेरिका सीजफायर के लिए इजराइल को मजबूर करे.

Iran-US Peace Talks: ईरान-अमेरिका के बीच आमने-सामने शांति वार्ता शुरू होने से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों पक्षों से अलग-अलग मुलाकात की.

लेबनान में अभी तक संघर्ष-विराम लागू नहीं हुआ: ईरान

ईरानी मिीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, शांति वार्ता में ईरान ने कहा- लेबनान में अभी तक पूरी तरह से संघर्ष-विराम लागू नहीं हो पाया है, और अमेरिका का यह दायित्व है कि वह इजराइल पर इसके लिए दबाव डाले.

वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका को दी थी चेतावनी

ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने शांति वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिका को चेतावनी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा – अगर हमारे सामने इजराइल को पहले रखा जाता है तो कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने आगाह करते हुए कहा था कि अगर वार्ता विफल रही और अमेरिका-इजराइल ने ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू किया तो दुनिया को भारी कीमत चुकानी होगी.

जेडी वेंस और शहबाज शरीफ के बीच हुई बातचीत

शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की. इस दौरान वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे. पाकिस्तान की ओर से बैठक में विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार और गृह मंत्री सीनेटर सैयद मोहसिन रजा नकवी भी मौजूद थे. पाक पीएम ने कहा- ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता स्थायी शांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की

शांति वार्ता शुरू होने से पहले मोहम्मद बाकिर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और बातचीत की. बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी शामिल थे. शरीफ ने बैठक के बाद एक्स पर तस्वीरें भी पोस्ट की.

ये भी पढ़ें: 20,000 टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज जग विक्रम, होर्मुज स्ट्रेट किया पार

15,400 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ग्रीन आशा

ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ

ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी

Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में

इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान

शांतिवार्ता के लिए शर्तों में फंसे हैं ईरान और अमेरिका, अविश्वास के माहौल में हो सकती है शटल डिप्लोमेसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >