जेल में इमरान खान और बाहर बहनों पर से मारपीट, शहबाज शरीफ की पुलिस अत्याचार पर उतरी; PTI ने जारी किया वीडियो

Imran Khan sisters attacked: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के संस्थापक नेता इमरान खान अदियाला जेल में बंद हैं. वहीं बाहर उनके परिवार के साथ बुरा सुलूक हो रहा है. पीटीआई ने पाकिस्तान पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खान की बहनों के साथ मारपीट की है. उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया है.

Imran Khan sisters attacked: पाकिस्तान का लोकतंत्र दुनिया में सबसे अनोखा है. हालांकि अब तक सैन्य प्रभाव अप्रत्यक्ष रूप से चलता था, लेकिन 27वें संविधान संशोधन के बाद यह पूरी तरह स्थापित हो गया. सेना ही पाकिस्तान में सर्वे-सर्वा है. इसी सेना के चीफ हैं फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर, जिन्हें संविधान ने आजीवन एक तरह से पाकिस्तान का शहंशाह बना दिया है. इन्हीं आसिम मुनीर के ऊपर आरोप लगा, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करके उन्हें पहले गद्दी से उतारा और फिर अदियाला जेल में डाल दिया. उनके साथ जेल में कैसा व्यवहार हो रहा, किसी को विशेष नहीं मालूम, लेकिन जेल के बाहर उनके परिवार के साथ बुरा सुलूक हो रहा है.

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान ���हरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का कहना है कि पार्टी संस्थापक से मिलने पहुंची उनकी बहनों के साथ पुलिस ने बर्ताव की सारी सीमाएं पार कर दीं. आरोप है कि रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर उन्हें जबरन और हिंसक तरीके से हिरासत में लिया गया. कहा जा रहा है कि इमरान खान को देखने पहुंचीं उनकी बहनों नौरीन नियाजी को पुलिस ने मिलने से पहले रोकने के साथ-साथ बुरी तरह धक्का-मुक्की की और सड़क पर घसीटकर हिरासत में लिया. वायरल वीडियो में यह सब साफ दिखाई देता है, जिसमें नौरीन और उनके साथ आई महिलाएं डरी-सहमी खड़ी दिखाई देती हैं और पूरी घटना का ब्योरा देती हैं.

मुलाकात से रोका, फिर बलपूर्वक हिरासत में लिया

वे सब इमरान खान से मुलाकात के लिए पहुंची थीं, जो इस समय अदियाला जेल में एकांत कारावास में हैं. अधिकारियों ने पहले ही मुलाकात से इंकार कर दिया और बाद में वहां मौजूद महिलाओं के साथ कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की गई. पीटीआई ने दावा किया कि अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उजमा खान मंगलवार देर रात इमरान खान से मुलाकात के लिए जेल पहुंची थीं. पार्टी के अनुसार, वे जेल के बाहर शांतिपूर्वक बैठी थीं, लेकिन तभी पुलिस ने उन पर धावा बोल दिया और उन्हें मिलने की अनुमति भी नहीं दी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उन्हें इमरान खान से तय साप्ताहिक मुलाकात नहीं करने दी गई. 

पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इमरान खान की बहनों के साथ-साथ कई महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने बलपूर्वक उठाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. पीटीआई ने घटना का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें घटना के बाद सभी इसके बारे में बात कर रही हैं. 

इमरान खान को 5 अगस्त 2023 से अदियाला जेल में रखा गया है. उनसे मिलने के लिए उनकी बहनें अक्सर जाती रहती हैं. इसी मुलाकात के दौरान यह सब हुआ. पार्टी ने एक अन्य वीडियो जारी कर दावा किया कि महिला पुलिसकर्मियों ने इमरान खान की बहन के बाल पकड़कर खींचे, उन्हें गिरा दिया और जमीन पर घसीटा. पीटीआई का कहना है कि इससे पहले वहां मौजूद कार्यकर्ता पूरी तरह शांतिपूर्वक बैठे थे. नोरीन ने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ अचानक ऐसा क्यों और कैसे हुआ. इस पूरे मामले पर पीटीआई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी का आरोप है कि इमरान खान की बहनों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लिया गया.

ये भी पढ़ें:-

उधर ट्रंप ने सऊदी अरब से की F-35 वाली डील, इधर रूस ने भारत को दिया बंपर ऑफर, पुतिन की इंडिया लैंडिंग से पहले क्या मिला?

ट्रंप ने जमीन पर उतारे घोड़े और आसमान में उड़ाए F-35, प्रिंस बिन सलमान का अमेरिका में शाही स्वागत, देखें वीडियो

भारत ने मेरी मां की जान बचाई, लेकिन उसकी चिंता दूसरी है… शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या-क्या बोले बेटे सजीब वाजेद?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >