funny farewell: जीभ निकालकर…कुर्सी हाथ में लेकर, जस्टिन ट्रूडो की मजाकिया विदाई, देखें फोटो

funny farewell: जस्टिन ट्रूडो ने अनोखे अंदाज में विदाई ली. उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जीभ बाहर निकालकर और कुर्सी हाथ में लेकर संसद से बाहर निकले. अब उनका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि यहां की परंपरा रही है. जिसके बारे में टोरंटो सन के राजनीतिक स्तंभकार ब्रायन लिली ने एक्स पर जानकारी दी.

funny farewell: टोरंटो सन के राजनीतिक स्तंभकार ब्रायन लिली ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि परंपरा के अनुसार कनाडा के सांसदों को संसद से बाहर निकलते समय अपनी कुर्सी साथ ले जाने की अनुमति है. उन्होंने एक्स पर लिखा- “जब कोई सांसद कॉमन्स से बाहर निकलता है, तो उसे अपनी कुर्सी, अपनी सीट साथ ले जाने की अनुमति होती है. मुझे यह एक महान परंपरा लगती है, जिसका मैं समर्थन करता हूं. फिर भी, ट्रूडो की यह एक अजीब तस्वीर है जिसमें वे अपनी कुर्सी साथ लेकर जा रहे हैं.”

जस्टिन ट्रूडो ने अपने आखिरी संबोधन में क्या कहा?

सीबीसी न्यूज के अनुसार, ट्रूडो ने पद छोड़ते समय अपने आखिरी संबोधन में कहा- “पिछले 10 वर्षों में हमने मध्यम वर्ग और उससे जुड़ने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए जो कुछ किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है.” उन्होंने आगे कहा- “यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि कनाडा धरती पर सबसे अच्छा देश बना रहे! लिबरल नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में अपने आखिरी भाषणों में उन्होंने अपने समर्थकों से कनाडा के लिए जितना हो सके उतना संघर्ष करते रहने का आग्रह किया.

https://twitter.com/brianlilley/status/1899196245631181159?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1899196245631181159%7Ctwgr%5Eabb23816db95896c7fb714da1f0ab40afd10dcc5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aninews.in%2Fnews%2Fworld%2Fothers%2Fa-tongue-in-cheek-farewell-justin-trudeau-exits-parliament-with-chair-in-hand20250311163652

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

ट्रूडो ने 6 जनवरी को ही प्रधानमंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा

ट्रूडो ने 6 जनवरी को प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उनकी सरकार आवास संकट और जीवन की बढ़ती लागत से निपटने में विफल रही.

मार्क कार्नी बने कनाडा के नये प्रधानमंत्री

कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने ‘बैंक ऑफ कनाडा’ के पूर्व प्रमुख मार्क कार्नी को अपना नेता चुना है और वह देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. कार्नी को 85.9 प्रतिशत वोट मिले.

कौन हैं कनाडा के नये प्रधानमंत्री?

कार्नी ‘बैंक ऑफ कनाडा’ के पूर्व प्रमुख हैं और ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ में अहम पद पर सेवाएं दे चुके हैं, माना जाता है कि इन अहम पदों पर रहने के कारण वह देश को आर्थिक चुनौतियों से बाहर निकालने में सफल रहेंगे. कार्नी ने कहा, “कोई है जो हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >