Earthquake Video : भूकंप के तेज झटके से डोली धरती, हिलने लगा होटल, देखें वीडियो

Earthquake Video : नेपाल में आए भूकंप के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह एक होटल का है. देखें क्या है वीडियो में.

Earthquake Video : नेपाल में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए. सुबह छह बजकर 35 मिनट पर धरती डोली. भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई. भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए. भूकंप के वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो नेपाल से सामने आया है. इस वीडियो में एक होटल नजर आ रहा है. वीडियो 34 सकेंड का है. इसमें नजर आ रहा है कि धरती अचानक डोलने लगती है. होटल से लोग बाहर की ओर भागने लगते हैं. देखें वीडियो

भूकंप की जद में सबसे ज्यादा बिहार आया. इसके अलावा सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए. डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर की ओर भागे. यूएसजीएस भूकंप के अनुसार, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था. अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, सात से ऊपर की तीव्रता के भूकंप के झटके को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >