Earthquake Russia : डोली रूस की धरती, भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता

Earthquake Russia : रूस के तट के पास 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इसके बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

Earthquake Russia : अमेरिकी भू-भौतिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार को रूस के फार ईस्ट के कामचटका क्षेत्र के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. पैसिफिक सूनामी चेतावनी केंद्र ने अलर्ट किया कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के तटीय क्षेत्रों में “खतरनाक” लहरें आ सकती हैं. जुलाई के महीने में कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे प्रशांत महासागर में चार मीटर तक की सुनामी लहरें उठीं.

तटीय क्षेत्रों में आ सकती हैं खतरनाक लहरें

यूएसजीएस के अनुसार, यह भूकंप कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में और 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया. पैसिफिक सुनामी अलर्ट केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के रूस के तटीय क्षेत्रों में खतरनाक लहरें आ सकती हैं.

यूएसजीएस ने शुरू में भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी, लेकिन बाद में इसे कम कर 7.4 कर दिया. भूकंप के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >