ट्रम्प ने गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ मेंबर्स का किया खुलासा, दामाद, टोनी ब्लेयर समेत कई लोग शामिल, इस भारतवंशी को भी मिला मौका

गाजा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति लाने के प्रयास के तहत इजरायल और हमास के बीच सुलह करवाया था. इसके तहत 20 सूत्रीय पीस प्लान पेश किया था, जिसके पहले चरण में कैदियों की रिहाई हुई थी. जबकि दूसरे चरण में बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया गया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपने 20-बिंदुओं वाले शांति योजना (20-Point Peace Plan) के दूसरे चरण पर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने योजना की निगरानी के लिए गठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के सदस्यों की सूची जारी की है. व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, इस बोर्ड में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, भारतीय मूल के वर्ल्ड बैंक ग्रुप के अध्यक्ष अजय बंगा और ट्रंप के दामाद जारेड कुश्नर शामिल हैं. इसके अलावा, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के सीईओ मार्क रोवन और अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

इस बोर्ड ऑफ पीस पर व्हाइट हाउस ने कहा, “कार्यकारी बोर्ड के सदस्य गाजा के स्थिरीकरण और लंबे समय की सफलता से जुड़े एक परिभाषित (डिफाइंड) पोर्टफोलियो की निगरानी करेंगे. यह केवल यहीं तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें शासन क्षमता निर्माण (गवर्नेंस कैपेसिटी बिल्डिंग), क्षेत्रीय संबंध, पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन), निवेश आकर्षण (इंवेस्टमेंट अट्रैक्शन), बड़े पैमाने पर वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) और पूंजी जुटाना शामिल है.”

अध्यक्ष बने ट्रंप के साथ और कौन-कौन?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोर्ड ऑफ पीस के अध्यक्ष हैं. उन्होंने आर्येह लाइटस्टोन और जोश ग्रुएनबाउम को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है. उन्हें डेली स्ट्रेटजी और संचालन का नेतृत्व करने साथ ही बोर्ड के जनादेश (मैनडेट) और कूटनीतिक प्राथमिकताओं को अनुशासित क्रियान्वयन (डिस्प्लिंड इंप्लीमेंटेशन) में बदलने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, कार्यकारी बोर्ड के सदस्य निकोले म्लादेनोव को गाजा के लिए उच्च प्रतिनिधि (High Representative for Gaza) नियुक्त किया गया है. वह बोर्ड ऑफ पीस और नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा (NCAG) के बीच जमीनी स्तर पर कड़ी के रूप में कार्य करेंगे.

इस बोर्ड का काम क्या होगा?

व्हाइट हाउस के अनुसार, NCAG गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए ट्रंप की व्यापक योजना के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना शांति, स्थिरता, पुनर्निर्माण और क्षेत्र में समृद्धि के लिए 20-बिंदुओं का रोडमैप है. NCAG का नेतृत्व अली शा’आथ करेंगे, जिन्हें एक व्यापक रूप से सम्मानित टेक्निकल लीडर बताया गया है. वह गाजा में आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं की बहाली, नागरिक संस्थानों के पुनर्निर्माण और दैनिक जीवन के स्थिरीकरण की देखरेख करेंगे. इसके साथ ही वह दीर्घकालिक, आत्मनिर्भर शासन (सेल्फ रिलायंट गवर्नेंस) की नींव रखेंगे.

अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल का लीडर कौन होगा?

सुरक्षा स्थापित करने, शांति बनाए रखने और आतंक-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मेजर जनरल जैस्पर जेफर्स को अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (International Stabilisation Force- ISF) का कमांडर नियुक्त किया गया है. वह सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व करेंगे, व्यापक निरस्त्रीकरण (डिमिलिटराइजेशन) का समर्थन करेंगे और मानवीय सहायता तथा पुनर्निर्माण सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे.

इस घोषणा में गाजा कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए हैं. जिसमें टोनी ब्लेयर, जेरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ को गाजा कार्यकारी बोर्ड में भी नामित किया गया है. उनके साथ तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान, कतर के राजनयिक अली अल थावादी और अन्य लोग भी शामिल हैं.

दो साल से चल रहे युद्ध को ट्रंप ने बंद करवाया

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब कुछ ही दिन पहले विटकॉफ ने इजरायल-गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाली योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने 7 अक्टूबर 2023 के बाद से इजरायल की ओर से हमास के सफाए के लिए गाजा में चलाए जा रहे सैन्य अभियान को समाप्त करने के लिए 20 सूत्रीय योजना पेश की थी. इसके पहले चरण के तहत गाजा और इजरायल ने कैदियों की अदला बदली की थी. अब यह बोर्ड ऑफ पीस दूसरे चरण के तहत नियुक्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें:-

CIA ने चीन के नागरिकों के लिए मंदारिन में वीडियो जारी किया, जासूसी का गाइड; चीन की खबरें बाहर लाने का तरीका

हां! हम मोसाद एजेंट हैं… शरीर काटा, घावों पर नमक डाला, ईरानी पत्रकार का हैरतअंगेज खुलासा; कैसे खामेनेई शासन ‘US-इजरायल का जासूस’ बनाता है?

अमेरिका में भारत का कूटनीतिक दांव, सांसदों से मिले राजदूत विनय क्वात्रा, व्यापार-रक्षा और टेक्नोलॉजी पर हुई बड़ी बातचीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >