वीडियो: ‘तुम बहुत खूबसूरत हो’, व्हाइट हाउस में इस दिग्गज रैपर पर फिदा हुए ट्रंप

Donald Trump Praises Nicki Minaj: व्हाइट हाउस में ट्रंप और रैपर निकी मिनाज की दोस्ती की चर्चा है. प्रेसिडेंट ने उनके स्टाइल की तारीफ करते हुए उन्हें खूबसूरत कहा, जबकि क्वीन ऑफ रैप ने खुद को ट्रंप की नंबर वन फैन बताया. उनकी AI फोटो और गोल्ड कार्ड ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. जानें कि निकी ने अब खुलकर ट्रंप का सपोर्ट क्यों किया है.

Donald Trump Praises Nicki Minaj: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर रैपर निकी मिनाज के बीच इन दिनों जबरदस्त तालमेल देखने को मिल रहा है. बुधवार (18 फरवरी) को व्हाइट हाउस में आयोजित ‘ब्लैक हिस्ट्री मंथ’ रिसेप्शन के दौरान ट्रंप ने निकी मिनाज की जमकर तारीफ की. उन्होंने निकी को बेहद खूबसूरत बताया और खुद को उनका बड़ा फैन घोषित कर दिया. ट्रंप ने वहां मौजूद लोगों से पूछा, निकी मिनाज के बारे में क्या ख्याल है? क्या हम उन्हें प्यार करते हैं? मुझे निकी मिनाज बहुत पसंद हैं.

निकी के लंबे नाखूनों पर ट्रंप का मजेदार किस्सा

बिलबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने निकी मिनाज के साथ हुई एक प्राइवेट मुलाकात का जिक्र भी किया. उन्होंने निकी के स्टाइल और उनके सिग्नेचर लंबे नाखूनों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने निकी से कहा कि तुम बहुत सुंदर हो. उनके नाखून काफी लंबे हैं. मैंने उनसे पूछा कि क्या ये असली हैं? लेकिन वह इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहती थीं. ट्रंप ने आगे कहा कि निकी न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि वह चीजों को गहराई से समझती भी हैं, जो ज्यादा महत्वपूर्ण है.

निकी मिनाज ने खुद को बताया ट्रंप का ‘नंबर 1 फैन’

निकी मिनाज ने भी हाल के दिनों में डोनाल्ड ट्रंप के प्रति अपना खुला समर्थन जताया है. उन्होंने खुद को राष्ट्रपति का नंबर 1 फैन बताया. निकी के मुताबिक, ट्रंप की जितनी आलोचना होती है, उनका समर्थन उतना ही मजबूत होता जाता है. उन्होंने ट्रंप के खिलाफ होने वाली बातों को स्मियर कैंपेन (छवि खराब करने की कोशिश) करार दिया और कहा कि वह मानती हैं कि ट्रंप को ईश्वर की सुरक्षा प्राप्त है.

AI फोटो और ‘गोल्ड कार्ड’ चर्चा में

सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. निकी मिनाज ने एक AI-जनरेटेड फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह और ट्रंप एक गुलाबी रंग की कन्वर्टिबल कार में बैठे हैं. फोटो में निकी गाड़ी चला रही हैं और ट्रंप बगल वाली सीट पर कैश गिन रहे हैं. इसके अलावा, निकी को ट्रंप समर्थित गोल्ड कार्ड वीजा दिखाते हुए भी देखा गया, जो अमेरिका में रेजिडेंसी और नागरिकता का रास्ता आसान बनाता है.

वर्ल्ड लिबर्टी फोरम में बनीं मुख्य वक्ता

निकी मिनाज केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि वह ट्रंप से जुड़े ‘वर्ल्ड लिबर्टी फोरम’ इवेंट में मुख्य वक्ता के तौर पर भी शामिल हुईं. यहां उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री और क्रिएटर इकोनॉमी पर अपने विचार रखे. निकी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जिस तरह से ट्रंप के साथ व्यवहार किया गया, उसे देखकर उन्होंने उनके पक्ष में खुलकर बोलने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: बिल गेट्स का इंडिया AI समिट से किनारा, एपस्टीन केस की फाइलों ने बढ़ाई टेंशन!

ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी में तैनात होंगे फ्रांसीसी अफसर; मोदी-मैक्रों की बड़ी डील, देश में ही बनेंगे फाइटर जेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >