Coronavirus: चीन में कोरोना हुआ बेकाबू, भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया और कनाड़ा ने भी यात्रियों पर बढ़ायी सख्ती

चीन, हांगकांग और मकाउ के यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की उड़ान भरने से पहले कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करनी होगी, जो दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. रिपोर्ट में यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति दी जाएगी.

चीन में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिससे पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गयी है. भारत, ब्रिटेन के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ा दी है.

चीन, हांगकांग और मकाउ से ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की उड़ान भरने से पहले दिखाना होगा कोरोना रिपोर्ट

चीन, हांगकांग और मकाउ के यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की उड़ान भरने से पहले कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करनी होगी, जो दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. रिपोर्ट में यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति दी जाएगी.

5 जनवरी से दो साल से अधिक उम्र के यात्रियों को दिखाना होगा कोरोना रिपोर्ट

कनाडा सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, चीन, हांगकांग और मकाउ से आने वाले दो साल या उससे अधिक उम्र के सभी यात्रियों के लिए पांच जनवरी से प्रस्थान से पहले कोविड 19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा. बताया गया कि ये प्रस्तावित स्वास्थ्य उपाय राष्ट्रीयता और टीकाकरण की स्थिति से परे सभी हवाई यात्रियों पर लागू होंगे. संबंधित उपाय अस्थायी हैं, जो 30 दिन तक प्रभावी रहेंगे. अधिक डेटा और साक्ष्य उपलब्ध होने पर इन उपायों पर पुनर्विचार किया जाएगा.

Also Read: New Covid Variants: भारत में कोविड के नए वैरिएंट का खौफ, डॉक्टर बोले- कई म्यूटेशन से गुजरेगा कोरोना वायरस

कनाड़ा की उड़ान के लिए आरटी-पीसीआर या एंटिजन जांच में से किसी की भी रिपोर्ट पेश

सरकार के मुताबिक, कनाडा की उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों को विमानन कंपनी को कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो प्रस्थान से दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. यात्री आरटी-पीसीआर या एंटिजन जांच में से किसी की भी रिपोर्ट पेश कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने पांच जनवरी से चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ायी

ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पांच जनवरी से चीन, हांगकांग और मकाउ के सभी यात्रियों के लिए उड़ान से पहले कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो प्रस्थान से दो दिन ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए.

भारत सहित इन देशों ने भी चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ायी

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और इटली भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >