Watch Video : अमेरिका में यहूदी कार्यक्रम पर हमला, फेंका बम, फिलिस्तीन आजाद रहे के लगाए नारे

Watch Video : अमेरिका के बोल्डर में हमले में छह जख्मी हो गए हैं. एफबीआई ने हमले को आतंकी घटना बताया है. अमेरिका के कोलोराडो में एक व्यक्ति ने यहूदी कार्यक्रम के दौरान मोलोटोव कॉकटेल से हमला किया. इस हमले में करीब छह लोग जलकर घायल हो गए. घटना के दौरान अफरातफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया. देखें वीडियो.

Watch Video : अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर स्थित एक आउटडोर मॉल से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. यहां गाजा में बंधक बनाए गए इजराइली लोगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए पहुंचे ग्रुप पर हुए हमले में छह लोग जख्मी हो गए. संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इसे तत्काल टारगेट टेरेरिस्ट अटैक बताया है. इसका वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

डेनवर फील्ड ऑफिस के प्रभारी विशेष एजेंट मार्क मिचलेक ने बताया कि संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमन के रूप में हुई है. उसने ‘‘फिलिस्तीन आजाद रहे’’ के नारे लगाए और हमले में खुद से बनाए हुए ‘फ्लेमथ्रोवर’ हथियार का इस्तेमाल किया. इससे आग की लपटें निकलीं. सोलिमन को हिरासत में ले लिया गया है. उसपर क्या आरोप लगाए गए हैं, इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि उसे घटना के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहारया जा सकता है.

इस घटना में सोलिमन भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी चोटों के बारे में विस्तार से नहीं बताया. प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि एक व्यक्ति ने गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर घर में बना मोलोटोव कॉकटेल फेंका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >