ब्लाइंड डेट पर 4 घंटे में ही की शादी, 1 महीने में सारी सेविंग ले उड़ी पा���्टनर, युवक का छलका दर्द, कहा- केवल पैसे के लिए…

Chinese man lost all saving after blind date marriage: चीन में एक आदमी ने ब्लाइंड डेट पर जाने के 4 घंटे के बाद ही शादी कर ली. लेकिन शादी के 1 महीने के भीतर ही वह अपनी अपनी सारी सेविंग्स गंवा बैठा. आश्चर्य की बात रही कि उसे इस महिला से मिलवाने के लिए 8 मैचमेकर्स और अंत में गांव वालों को मिलाकर 9 लोगों ने सुझाव दिया था.

Chinese man lost all saving after blind date marriage: 40 साल का युवक और अकेला जीवन. इससे पार पाने के लिए युवक ब्लाइंड डेट पर गया और उसने 4 घंटे में ही शादी कर ली. आश्चर्य की बात रही कि उसे कुल 9 लोगों ने उसी एक महिला के बारे मे सुझाया. लेकिन 1 महीने में ही वह महिला ने उसकी सारी सेविंग खर्च करवा दी. चीन में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कहानी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. लगभग 2,40,000 युआन की पूरी बचत एक महीने में ही गायब होने की कहानी चीनी सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चर्चा का विषय बनी हुई है. 

दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के 40 वर्षीय हुआंग झोंगचेंग ने एक ब्लाइंड डेट पर सिर्फ चार घंटे पहले मिली महिला से उसी दिन शादी कर ली. लेकिन शादी के एक महीने के भीतर ही उनकी जीवनभर की बचत  2,40,000 युआन (करीब 30 लाख 38 हजार रुपये) गायब हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला एक ब्यूटी सैलून में काम करती है और उसने उसी दिन शादी दर्ज कराने पर जोर दिया था. हुआंग का दावा है कि शादी के बाद उसने तरह-तरह के खर्चों के बहाने उनकी सारी जमा-पूंजी खत्म कर दी, जिससे वे आर्थिक रूप से टूट गए.

कैसे हुई इस ब्लाइंड डेट की शुरुआत?

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंगदक्षिण चीन के हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला 21 अगस्त की सुबह शुरू हुआ था. उसी महिला को कई मैचमेकर्स ने हुआंग से मिलवाया था. उन्होंने कहा- ब्लाइंड डेट पर जाने के रास्ते में अचानक आठ मैचमेकर आ गए. मेरे गाँव वाले सहित कुल नौ मैचमेकर एक ही महिला की सिफारिश कर रहे थे. महिला ने जोर देकर कहा कि सारी औपचारिकताएँ उसी दिन पूरी की जाएँ. हुआंग ने कहा- सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि मैं पूरे दिन जैसे सदमे में था.

सिर्फ एक बार ही करीब आए दंपती

हुआंग ने बताया- तो मैं शाम करीब 5 बजे विवाह पंजीकरण कराने चला गया.  मैंने उससे कहा भी कि यह सब ऐसा लगा जैसे यह सब एक सपना हो. शादी की रात ही दोनों एक होटल में रहे. हुआंग के अनुसार वही एकमात्र समय था जब वे एक-दूसरे के करीब आए. इसके बाद महिला ने उनसे दूरी बना ली. हुआंग ने बताया- उसके बाद जब भी मैंने उसे गले लगाने की कोशिश की, उसने मुझे दूर धकेल दिया. हुआंग ने यह भी बताया कि वह उसके साथ कुल दो दिन ही रहा. इसके बाद उसने उन्हें गुआंगडोंग प्रांत जाकर पैसे कमाने के लिए कहा. वह अलग-अलग बहानों से पैसे भी मांगती रही.

‘हमेशा पैसे को लेकर ही बात होती थी’

उन्होंने कहा- वह जब भी संपर्क करती, बात हमेशा पैसे की ही होती थी. हुआंग ने बताया कि उसने अकेले ही 2,40,000 युआन खर्च कर दिए. उन्होंने कहा- हम 21 अगस्त को ब्लाइंड डेट पर मिले थे और 8 सितंबर तक, यानी एक महीने से भी कम समय में, वह सारा पैसा खर्च कर चुकी थी. उन्होंने कहा- आम तौर पर वह मेरे संदेशों का जवाब नहीं देती थी, लेकिन जब भी देती, केवल पैसों की बात करती. जैसे कि चीनी वेलेंटाइन डे (Qixi Festival) पर खर्च के लिए पैसे माँगे. 6 सितंबर को उसने कहा कि उसकी बेटी को कंप्यूटर चाहिए.

SCMP की मीडिया रिपोर्ट में WeChat चैट रिकॉर्ड्स का भी जिक्र है, जिनमें बैंक ट्रांसफर देखे गए. हुआंग ने उसे 1,314 युआन का रेड एनवेलप भेजा था, जिसके जवाब में उसने लिखा- थैंक्यू, हबी. लेकिन उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उन्हें पता चला कि महिला ने 21 अगस्त से 8 सितंबर के बीच उनकी सारी 2,40,000 युआन की बचत खर्च कर दी. यह घटना चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई.

ब्लाइंड डेट क्या होता है?

ब्लाइंड डेट उसे कहते हैं, जब दो लोग पहली बार बिना एक-दूसरे को देखे, जाने या मिले ही डेट पर जाते हैं. यानी डेट पर जाने से पहले दोनों के बीच कोई सीधा परिचय नहीं होता. न नजर से, न बातचीत से, न ही व्यक्तिगत मुलाकात से. आमतौर पर ऐसी डेट किसी दोस्त, रिश्तेदार या ऑनलाइन मैचमेकिंग/डेटिंग ऐप के माध्यम से सेट की जाती है. साधारण शब्दों में ब्लाइंड डेट मतलब पहली मुलाकात में पूरी तरह अनजान व्यक्ति के साथ डेट पर जाना. 

सोशल मीडिया पर जमकर मचा हो हल्ला

रिपोर्ट में चीनी सोशल मीडिया की टिप्पणियों का भी जिक्र किया गया है. एक व्यक्ति ने लिखा कि ऐसे मामलों को देखकर तो ड्रग डीलर भी रो पड़ें! दूसरे ने कहा- बिना सोचे-समझे शादी करने वाले लोग अविश्वसनीय रूप से साहसी होते हैं. दूसरे का घर तक न जानते हुए भी शादी रजिस्टर करा देते हैं. एक अन्य टिप्पणी में सुझाव आया कि उसे महिला और उन नौ मैचमेकरों,  दोनों पर केस करना चाहिए. यह सीधा-सीधा संगठित धोखाधड़ी लगती है. भारत में भी आजकल ऐसे मामले बढ़ रहे हैं, जिनमें शादी के बाद महिला गहने और जेवरात लेकर फरार हो जाती है. बाद में पता लगता है कि यह पूरा मामला ठगी का था. 

ये भी पढ़ें:-

पार्टनर हाफ इंडियन, बेटे का मिडिल नेम शेखर, एलन मस्क का भारतीय कनेक्शन आया सामने, खुद किया खुलासा

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस का दावा, 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार, 100 दिन बाद हुआ खुलासा

Autopen: वह रोबोट जो अमेरिकी राष्ट्रपति की जगह बैठता है, क्या है ‘ऑटोपेन’ जिस पर ट्रंप ने मचा रखा है बवाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >