अमेरिका में गिरफ्तार हुए 30 भारतीय, कमर्शियल ट्रक चलाना बना अपराध, जानें क्यों गिरफ्त में आए?

America News 30 Indians arrested in United States: अमेरिकी सीमा गश्ती दल (यूएस बॉर्डर पेट्रोल) के अधिकारियों ने हाल ही में 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे. जांच के दौरान प्रवासियों को पकड़ा गया, तो उनके पास वाणिज्यिक चालक लाइसेंस (CDL) थे और वे सेमीट्रक जैसे भारी वाहनों का संचालन कर रहे थे.

America News 30 Indians arrested in United States: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. अमेरिकी सीमा गश्ती दल (यूएस बॉर्डर पेट्रोल) के अधिकारियों ने हाल ही में 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे. वे वाणिज्यिक वाहनों का संचालन कर रहे थे. यह कार्रवाई अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसी (CBP) की ओर से की गई एक अंतर-एजेंसी मुहिम का हिस्सा थी.

सीबीपी ने पिछले सप्ताह जारी अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह अभियान कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में चलाया गया. इस दौरान सीमा गश्ती के कई एजेंटों ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों की जांच की और अंतर-एजेंसी अभियानों के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. जांच के दौरान ऐसे कई अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया, जिनके पास वाणिज्यिक चालक लाइसेंस (CDL) थे और जो सेमीट्रक जैसे भारी वाहनों का संचालन कर रहे थे.

गिरफ्तारी के लिए चलाया गया ऑपरेशन

सीबीपी के अनुसार, 23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच यह कार्रवाई इंडियो स्टेशन के एजेंटों ने हाइवे 86 और 111 पर इमिग्रेशन चेकपॉइंट्स और इंटरस्टेट मार्गों पर की. अंतरराज्यीय राजमार्गों पर चल रहे सेमीट्रकों की जांच के दौरान कुल 42 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से सबसे बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की थी. गिरफ्तार किए गए लोगों में 30 भारत से, दो अल साल्वाडोर से थे, जबकि शेष प्रवासी चीन, इरिट्रिया, हैती, होंडुरस, मैक्सिको, रूस, सोमालिया, तुर्किये और यूक्रेन जैसे देशों से संबंध रखते हैं.

इसके अलावा, 10 और 11 दिसंबर को इंडियो स्टेशन के एजेंटों ने ‘ऑपरेशन हाइवे सेंटिनल’ नामक विशेष अभियान में हिस्सा लिया. यह दो दिन का व्यापक अंतर-एजेंसी ऑपरेशन यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (HSI) इकाई द्वारा ओंटारियो और फॉन्टाना में संचालित किया गया था. इस दौरान कुल 45 अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ पकड़ा गया, जिनमें इंडियो एजेंटों ने सात गिरफ्तारियां कीं. इनमें पहले दिन एक भारतीय और एक ताजिक नागरिक, जबकि दूसरे दिन चार भारतीय और एक उज्बेक नागरिक शामिल थे.

कहां से जारी किए गए थे लाइसेंस

जांच में यह भी सामने आया कि अलग-अलग अमेरिकी राज्यों ने इन प्रवासियों को वाणिज्यिक चालक लाइसेंस जारी किए थे. सीबीपी के अनुसार, कैलिफोर्निया ने 31 CDL जारी किए थे, जबकि फ्लोरिडा, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन जैसे राज्यों ने आठ-आठ लाइसेंस जारी किए थे. एल सेंट्रो सेक्टर के कार्यवाहक चीफ पेट्रोल एजेंट जोसेफ रेमेनार ने कहा कि यह अभियान 2025 से पहले मौजूद रहे अनियंत्रित सीमा संकट से पैदा हुए गंभीर खतरों को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को कभी भी ऐसे भारी वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी. जिन राज्यों ने उन्हें लाइसेंस जारी किए, वे हालिया घातक हादसों की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते.

अमेरिकी राजमार्गों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

यह संयुक्त अभियान विशेष रूप से कैलिफोर्निया की कमर्शियल ट्रकिंग कंपनियों को ध्यान में रखकर चलाया गया. अधिकारियों का कहना है कि इस अंतर-एजेंसी अभियान का मुख्य उद्देश्य आव्रजन कानूनों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करना, अमेरिकी राजमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में नियामक मानकों को बनाए रखना था. अधिकारियों के अनुसार, हाल के समय में हुए कई घातक सड़क हादसों के बाद यह कार्रवाई जरूरी हो गई थी, जिनमें अवैध प्रवासियों द्वारा जारी किए गए कमर्शियल लाइसेंस के जरिए सेमी-ट्रक चलाए जा रहे थे. 

अवैध प्रवासियों द्वारा भारी वाहनों का संचालन कानून का उल्लंघन

अभियान का मुख्य उद्देश्य इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन पर रोक लगाना, अमेरिकी राजमार्गों की सुरक्षा बढ़ाना और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट सेक्टर में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना था. सीबीपी ने स्पष्ट किया कि अवैध प्रवासियों द्वारा भारी वाहनों का संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका में अवैध आव्रजन और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है और संघीय एजेंसियां इन मामलों पर लगातार निगरानी बढ़ा रही हैं. 

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका ने चीन सेमीकंडक्टर पर टैरिफ टाला, 2027 तक नया टैक्स नहीं, चिप्स को लेकर बढ़ी वैश्विक टेंशन

13 एरिया में 650 ड्रोन… रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, अपनों की मौत पर इतने भड़के पुतिन!

अमेरिका के दुश्मन को मिला रूस का साथ, मॉस्को ने वाशिंगटन को दी सीधी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >