Viral Video: घात लगाकर हिरण के करीब पहुंचा तेंदुआ, संभलने से पहले कर लिया शिकार, वायरल वीडियो देख फटी रह जाएगी आंखें

Viral Video: जंगल की दुनिया, शिकार और शिकारी के इर्द-गिर्द घूमती रहती है. यहां ताकतवर विजेता होता है और कमजोर के हिस्से मौत आती है. यही कुदरत का संतुलन है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ हिरण का शिकार करता नजर आ रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगल और जंगली जानवरों की वीडियो अक्सर वायरल होता है. लोग ऐसे वीडियो को बड़े पसंद से देखते हैं. एक बार फिर जंगल का वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में प्रकृति का सबसे खतरनाक और रोमांचक दृश्य दिखाई दे रहा है. यहां एक तेंदुए घात लगाकर हिरण का शिकार करता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुए ने कैसे छिपकर, घात लगाकर हिरण को अपना शिकार बनाया. इसे इंटरनेट पर यूजर्स ने काफी पसंद किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. हजारों लोगों ने वीडियो को देखा है.

तेंदुए ने बनाया हिरण को शिकार

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक पेड़ के नीचे हिरण घास खा रहा है. इस बात से बेपरवाह की बगल में ही एक खतरनाक शिकारी, तेंदुए झुककर, धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ रहा है. जंगल की एक सूखी नदी के रेत पर हिरण की नजरों से छिपकर तेंदुआ बड़ी सावधानी से उसकी ओर बढ़ रहा था. तेंदुए को पता था कि एक चूक का मतलब है भूखे पेट सोना. गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी. हर सधे कदमों के साथ वो शायद यही विचार कर आगे बढ़ रहा था. हिरण को कुछ भनक लगती इससे पहले तेंदुए ने अपना काम कर दिया.

https://twitter.com/AmazingSights/status/1990571139933090107

थोड़ी हलचल फिर एकाएक शांत हो गया जंगल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेंदुए पहले घात लगाकर हिरण के बेहद करीब पहुंच गया. जब हिरण उसकी जद में आ गया तो वो तेजी से हिरण की तरफ दौड़ा. हिरण को जब तक तेंदुए के पहुंचने का आभास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हालांकि उसने भागने की कोशिश की लेकिन रफ्तार में दौड़ते हुए तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया.

वायरल हो रहा वीडियो

जंगल की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. अपलोड होने के कुछ ही घंटे के भीतर वीडियो को करीब 25 हजार लोगों ने देख लिया है. इसे सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है. इसके दिख रहा है कि तेंदुए ने किस चालाकी से हिरण जैसे फुर्तीले जानवर को अपना शिकार बना लिया.

Also Read: Viral Video: दो पिल्लों की लड़ाई देखने आ गए अनोखे दर्शन, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >