Super Cyclone Amphan: चक्रवात 'अम्फान' ने मचाई भारी तबाही, 12 की मौत

अम्फान चक्रवात पश्चिम बंगाल के दीघा तट से बुधवार को देर रात टकराया. टकराने के साथ ही अम्‍फान ने अपना विकराल रूप दिखाया. हवा की गति इस दौरान 230 से 235 किमी प्रति घंटा थी. अम्फान की गति इतनी तेज थी कि इसने भारी तबाही मचायी. जानकारी के मुताबिक अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में 10 से 12 लोगों की मौत हुई है. ओड़िशा के तटवर्ती इलाकों में भी 2 लोगों के मरने की खबर है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArvindKumar Singh

ArvindKumar Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >