रांची में पलटा डीजल टैंकर, लगी भीषण आग, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, देखें Video

Road Accident In Ranchi: रांची के नामकुम में एक डीजल टैंकर एक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे उसमें भीषण आग लग गयी है. आग बुझाने का प्रयास जारी है.

रांची : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा हुआ है. दरअसल यहां पर एक डीजल टैंकर के पलटने से आग लग गयी. इसके बाद टैंकर ब्लास्ट कर गया. इससे कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी. घटना रायसा मोड़ के पास की है. रांची जमशेदपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के मुताबिक चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हुआ है. खबर लिखे जाने तक पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दे दी गयी है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. जाम को नियंत्रण में करने की कोशिश जारी है.

Also Read: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में VC का पद खाली, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी, कर्मचारियों को भी नहीं मिला वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >