ICSE, ISC Result 2024 अनाउंस, जानें 10वीं और 12वीं का पास परसेंटेज
ICSE, ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 6 मई को ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए.
By Shaurya Punj | Updated at :
ICSE, ISC Result 2024
ICSE, ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई ने आज, 6 मई, 2024 को 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. अब छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं. आईसीएसई परीक्षा में लड़कियों ने 99.21% और लड़कों ने 98.71% अंक हासिल किए. इसी तरह, आईएससी परीक्षा में लड़कियों का पास परसेंटेज 98.01% था, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 95.96% था. CISCE बोर्ड ने छात्रों के बीच ‘अनहेल्दी कंपिटिशन’ से बचने के उपाय के रूप में ICSE 10वीं और ISC 12वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की. सीआईएससीई ने इस साल से कंपार्टमेंट परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. छात्र 2024 से अधिकतम दो विषयों के लिए सुधार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
परिणाम जांचने के स्टेप्स
करियर पोर्टल पर परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: सबसे पहले, स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके करियर पोर्टल पर लॉग इन करें। स्टेप 2: अब, ‘परीक्षा पोर्टल’ पर क्लिक करें स्टेप 3: मेनू बार पर स्थित ‘आईएससी/आईसीएसई’ पर क्लिक करें। स्टेप 4: मेनू से, ‘रिपोर्ट’ पर क्लिक करें स्टेप 5: स्कूल का परिणाम देखने के लिए ‘रिजल्ट टैब्यूलेशन’ पर क्लिक करें स्टेप 6: स्कोरकार्ड देखने या प्रिंट करने के लिए ‘तुलना तालिका’ पर क्लिक करें
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.