IND vs AFG: 14 महीने बाद विराट कोहली की टी20 में वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा भारत

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की करीब 14 महीने बाद टी20 आई में वापसी हो रही है. उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सीरीज जीतने के लिए बेताब होगा. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली करीब 14 महीने बाद टी20 आई में वापसी के लिए तैयार हैं. पहले मैच से विराट चूक गए थे. दूसरे मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. विराट कोहली ने 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टी20 आई में एक भी मैच नहीं खेला है. यही हाल कप्तान रोहित शर्मा का भी था. लेकिन रोहित ने 11 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में कप्तानी की. हालांकि वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए. दूसरे मैच में उनसे भी बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >