झारखंड में चक्रवात ‘रेमल’ का असर, आंधी के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

चक्रवात रेमल का झारखंड में भी असर देखने को मिलेगा. इसे लेकर झारखंड में भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

एक तरफ चक्रवात रेमल बंगाल में तबाही मचा रहा है. दुसरी तरफ झारखंड में भी चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के 13 जिलों में आंधी के साथ ही वज्रपात के साथ तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में मॉनसून से पूर्व बना चक्रवात रेमल खूब तबाही मचा रहा है. इसे लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया है. एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गइ है. वहीं, बंगाल से तबाही का मंजर भी देखने को मिल रहा है. वहां अबतक चक्रवात के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है. जिस वक्त चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया। इस दौरान 110 से 120 किमी प्रति घंटे की तीव्रता के साथ हवाएं चल रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj lakshmi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >