Department of Telecommunication में निकली नियुक्ति, 64 वर्ष के लोग भी कर सकते हैं अप्लाई

DOT Recruitment 2024: दूरसंचार विभाग सहायक निदेशक और कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी में सलाहकार के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार कर रहा है.

DOT Recruitment 2024: सरकारी नौकरी करने की इच्छा आज लाखों लोग रखते हैं. अगर आपको कि गवर्मेंट जॉब करने का मन है, तो हम यहां आपको दूरसंचार विभाग में निकली नियुक्ति के बारे में विस्तार से बता रहे हैं दूरसंचार विभाग सहायक निदेशक (AD) और जूनियर टेलीकॉम अधिकारी (JTO) में सलाहकार के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है. आवेदकों के पास दिए गए वैकेंसी में एक्पेरिएंस भी होना जरूरी है. आपको बता दें दूरसंचार विभाग भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदकों की नियुक्ति 06 महीने के लिए कॉनट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. अगर नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता नहीं है, तो आवेदन फॉर्म नहीं भर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे 03 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. दूरसंचार विभाग के इस भर्ती के माध्यम से कंसल्टेंट के पदों पर बहाली की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >