कोरोना वायरस : तीन जोन में बांटा गया देश, खास रणनीति से खत्म होगा संक्रमण
भारत में कोरोना संकट गहराता जा रहा है... 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और चार सौ से ज्यादा की मौत हो चुकी है. इसी बीच कोरोना संकट को देखते हुए देश को जोन के हिसाब से बांटा गया है. इसके जरिए कोरोना संकट से निपटा जायेगा. दरअसल, देश के 170 जिले हॉटस्पॉट हैं जबकि, 207 जिलों को संभावित हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा गया है.
