कोरोनावायरस : बिहार में 74 हुई मरीजों की संख्या, चार जिलों में विशेष स्क्रीनिंग
बिहार में कोरोना के दो नये मामले मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74 हो चुकी है. खास बात यह है कि बिहार के सीवान में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के 29 मामले सामने आये हैं. जिनमें ग्यारह संक्रमितों के ठीक होने की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में सीवान, मुंगेर, बेगूरसराय और गया कोरोना के हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं.
