शपथ ग्रहण के बाद ममता बनर्जी का U-टर्न, अपने चहेते पुलिस अधिकारियों को CM ने बुलाया वापस

Bengal Political News: पश्चिम बंगाल में सीएम पद की शपथ ग्रणह के कुछ घंटों बाद ही ममता बनर्जी ने पुलिस के उन तमाम बड़े अधिकारियों की फिर से वापसी की है, जहां से चुनाव आयोग ने उन्हें हटाया था. बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए ममता बनर्जी ने 29 सीनियर पुलिस ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया.

Bengal Political News: पश्चिम बंगाल में सीएम पद की शपथ ग्रणह के कुछ घंटों बाद ही ममता बनर्जी ने पुलिस के उन तमाम बड़े अधिकारियों की फिर से वापसी की है, जहां से चुनाव आयोग ने उन्हें हटाया था. बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए ममता बनर्जी ने 29 सीनियर पुलिस ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया. इनमें से अधिकतर का चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने तबादला कर दिया था. बुधवार की शाम को जारी आदेश के तहत जिन शीर्ष स्तर के अधिकारियों की पुराने पदों पर बहाली की गई है. उनमें पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र, अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम और महानिदेशक सुरक्षा विवेक सहाय शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >