ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर अमित शाह का अटैक, बोले- कटमनी और तोलाबाजी करेंगे बंद

Bengal Election Amit Shah Rally: बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का धुआंधार प्रचार जारी है. पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण के अलावा सरकारी नौकरी करने वालों को सातवें वेतन आयोग का लाभ और शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि का भरोसा दिया.

Bengal Election Amit Shah Rally: बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का धुआंधार प्रचार जारी है. पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण के अलावा सरकारी नौकरी करने वालों को सातवें वेतन आयोग का लाभ और शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि का भरोसा दिया. अमित शाह ने घुसपैठ रोकने, बेरोकटोक दुर्गा और सरस्वती पूजा के आयोजन के साथ कट मनी और तोला बाजी भी बंद करने की बात कही. मंच पर टीएमसी सांसद और नंदीग्राम से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी भी दिखे. देखिए अमित शाह के भाषण की खास बातें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >