https://www.youtube.com/watch?v=PQvcUB0dv7Y
Mamata Banerjee Mission Delhi: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान ममता बनर्जी कई नेताओं से मिल रही हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की सत्ता संभालने वाली ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा कई मायनों में खास है. इसी बीच मंगलवार को ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातें हुई. दोनों की मुलाकात इस मायने में खास है कि मई महीने में यास चक्रवात के बाद के हालात का जायजा लेकर जब पीएम मोदी ने मीटिंग की तो ममता बनर्जी कुछ देर के लिए पहुंची. इसके बाद टीएमसी और बीजेपी नेताओं के बीच जोरदार बयानबाजी भी देखने को मिली थी.
