Sawan Somwar 2023: जानें कब से शुरू हो रहा है श्रावण मास, वर्षों बाद बना है बेहद शुभ संयोग

Sawan Somwar 2023: इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ने वाले हैं. यानी इस बार सावन का महीना 2 महीने का रहने वाला है. आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सावन का महीना और कैसे बन रहा है शुभ संयोग.

Sawan Somwar 2023:   हर साल श्रावण मास का प्रारंभ आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से होता है. श्रावण शिव को अति प्रिय है इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का रहने वाला है. इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ने वाले हैं. यानी इस बार सावन का महीना 2 महीने का रहने वाला है. आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सावन का महीना और कैसे बन रहा है शुभ संयोग.

Sawan Somwar 2023:   श्रावण और अधिकमास 2023 की महत्वपूर्ण तारीखें

श्रावण 2023 का प्रारंभ: 4 जुलाई, दिन मंगलवार
श्रावण 2023 का समापन: 31 अगस्त, दिन गुरुवार
श्रावण अधिकमास 2023 का प्रारंभ: 18 जुलाई, दिन मंगलवार
श्रावण अधिकमास 2023 का समापन: 16 अगस्त, दिन बुधवार

 Sawan Somwar 2023:   इस बार बन रहा अद्भुत संयोग

हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को अधिक मास का स्वामी कहते हैं इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. इसी वजह से सावन और अधिकमास एक साथ पड़ने से हरि और हर की कृपा अपने उपासकों पर एक साथ होगी.

सावन माह के आठ सोमवार

  • सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023

  • सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023

  • सावन अधिकमास का पहला सोमवार: 24 जुलाई 2023

  • सावन अधिकमास का दूसरा सोमवार: 31 जुलाई 2023

  • सावन अधिकमास का तीसरा सोमवार: 7 अगस्त 2023

  • सावन अधिकमास का चौथा सोमवार: 14 अगस्त 2023

  • सावन का तीसरा सोमवार: 21 अगस्त 2023

  • सावन का चौथा सोमवार: 28 अगस्त 2023

सावन सोमवार का महत्व

कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है. सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए. सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि  prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >