Sawan 2023 Upay: शुरू होने वाला है श्रावन मास, इन दिनों जरुर कर लें ये उपाय, मिलेगा शुभ फल

Sawan 2023 Upay: पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं साल 2023 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार होंगे, और इस शुभ माह में कौन कौन से उपाय करके भोले नाथ को खुश रखना चाहिए

Sawan 2023: इस साल सावन 59 दिनों का होगा. पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी. आइए जानते हैं साल 2023 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार होंगे, और इस शुभ माह में कौन कौन से उपाय करके भोले नाथ को खुश रखना चाहिए

श्रावण और अधिकमास 2023 की महत्वपूर्ण तारीखें

श्रावण 2023 का प्रारंभ: 4 जुलाई, दिन मंगलवार

श्रावण 2023 का समापन: 31 अगस्त, दिन गुरुवार

श्रावण अधिकमास 2023 का प्रारंभ: 18 जुलाई, दिन मंगलवार

श्रावण अधिकमास 2023 का समापन: 16 अगस्त, दिन बुधवार

क्‍यों शिव को प्रिय है ये महीना (Why is Shravan month dear to Lord Shiva)

कहा जाता है कि दक्ष पुत्री सती ने जब अपने प्राणों को त्याग दिया था, तो महादेव दुख में इतने डूब गए थे कि घोर तप में लीन हो गए थे. तब माता सती से पर्वतराज हिमालय पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया और महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया. उनके तप से प्रसन्‍न होकर महादेव ने उनकी मनोकामना को पूरा किया और इसके बाद ही महाशिवरात्रि पर उनका माता पार्वती के साथ विवाह हुआ. इस तरह ये महीना शिवजी और माता पार्वती के मिलन का महीना माना जाता है. इसलिए ये महीना भगवान शिव और माता गौरी, दोनों को प्रिय है.

सावन 2023 : हर सोमवारी को करें शिवलिंग की आराधना, परेशानी दूर करने के लिए करें ये उपाय

प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाएं

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाये तो अशुभ ग्रहों का दोष कुंडली से जल्द ही दूर हो जाता है. और परिणाम अच्छे मिलने लगते हैं. करियर में सफलता और असफलता के लिए कुडंली में बुध ग्रह को जिम्मेदार माना गया है. नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए इस सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाएं. इससे करियर संबंधी बाधा दूर हो जाती है.

मानसिक परेशानी दूर करने के लिए उपाय

कुंडली में ग्रह दोष होने से व्यक्ति की मानसिक परेशानी बढ़ जाती है. ज्योतिष में मानसिक परेशानी का संबंध चंद्रमा से संबंधित ग्रह दोष के कारण होता है. इस परेशानी को दूर करने के लिए सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए.

सूर्य दोष दूर करने के लिए उपाय

अगर किसी की कुंडली में सूर्य ग्रह से संबंधित कोई दोष हो, तो व्यक्ति के मान-सम्मान में गिरावट होने लगती है. मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए इस सावन के महीने में शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

सेहत को ठीक करने के लिए करें ये उपाय

कुंडली में राहु-केतु के अशुभ घर में बैठने पर स्वस्थ्य संबंधी परेशानियां आने लगती है. सेहत को ठीक करने के लिए इस सावन में भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं.

विवाह होने में परेशानी से निकलने के लिए करें ये उपाय

कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर और दोष होने से विवाह होने में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >