'ससुराल सिमर का' ये एक्टर ICU में भर्ती, इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, फेसबुक पर लिखा- मदद कीजिए

ashiesh roy- देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. इस वजह से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि पॉपुलर टीवी एक्टर आईसीयू में हैं और बहुत बीमार हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि उनके पास पैसे नहीं है और उन्हें डायलिसिस के लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है.

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. इस वजह से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि पॉपुलर टीवी एक्टर आशीष रॉय आईसीयू में हैं और बहुत बीमार हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि उनके पास पैसे नहीं है और उन्हें डायलिसिस के लिए पैसों की सख्त जरूरत है.

Also Read: लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान होकर इस एक्टर ने कर ली आत्महत्या

बता दें कि पिछले साल यानी 2019 में आशीष रॉय को पैरालिटिक अटैक यानी लकवा मार गया था, जिसके कारण उन्हें तब अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. एक इंटरव्यू में आशीष ने बताया था कि 2019 में लकवा मार जाने के बाद वह ठीक हो गए थे, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला. उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मैं अपनी बहन के पास कोलकाता शिफ्ट हो जाऊंगा. इंडस्ट्री में किसी को तो मुझे काम देना होगा, नहीं तो आपको पता है कि क्या होगा.’

गौरतलब है कि आशीष ने ‘ससुराल सिमर का’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘यस बॉस’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘मेरे अंगने में’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘आरंभ’ जैसे कई टीवी शोज में काम किया. वहीं, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.

Also Read: बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का निधन, ब्रेन कैंसर ने ले ली जान

इससे पहले लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार मनजोत सिंह ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. एक अधिकारी ने बताया था कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिये कोई नहीं आया. मौके पर पहुंची पुलिस सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबाव हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >