पति Nick Jonas को स्टेज पर परफॉर्म करते देख प्रियंका चोपड़ा लगी झूमने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

निक जोनास के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक को खूब चीयर किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भीड़ में डांस करते हुए दिख रही है. निक को गाते देख एक्ट्रेस खुद को झूमने से रोक नहीं पाती.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पावर कपल माने जाते है. अक्सर दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसाते दिखते है. रविवार को देसी गर्ल जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुई. इस दौरान अपने पति को स्टेज पर परफॉर्म करते देख वो खुद को झूमने से रोक नहीं पाई. इसकी तसवीरें और वीडियोज सामने आए है. इसपर यूजर्स लाइक्स बरसा रहे है.

प्रियंका चोपड़ा लगी झूमने

निक जोनास और जोनास ब्रदर्स ने लास वेगास में परफॉर्म किया. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक को खूब चीयर किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भीड़ में डांस करते हुए दिख रही है. निक को गाते देख एक्ट्रेस खुद को झूमने से रोक नहीं पाती. प्रियंका को ऐसे देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे है. साथ ही उन्हें परफेक्ट पत्नी बता रहे है.

https://www.instagram.com/reel/Co2StQFDd-A/

निक जोनास- प्रियंका चोपड़ा संग हुए रोमांटिक

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा संग कुछ तसवीरें अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. फोटोज में कपल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. तसवीरों में वो अलग-अलग पोज देते दिख रहे है. इसके साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, तुम्हारे साथ वेगास. तसवीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाकर लिखा, तुम पंख हो मुझे उड़ने की जरूरत है.

https://www.instagram.com/p/Co2-17aSgZ9/

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी. ‘सिटाडेल’ प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी. आगामी Sci-Fi ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं. लव अगेन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगी.

Also Read: फाइनली प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा आया सामने, क्यूटनेस पर हार जाएंगे दिल, दिखी मां की गोद में, PICS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >