पीएम मोदी काशी को आज सौपेंगें दूसरी भगवा रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें इसका शेड्यूल

पीएम मोदी काशी को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस सौंपेंगे. पीएम मोदी दोपहर 2.15 बजे वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. देश में यह दूसरी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन है जिसका संचालन शुरू होने जा रहा है. यहां जानें इस ट्रेन का शेड्यूल.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी सोमवार को काशी को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस सौंपेंगे. पीएम मोदी दोपहर 2.15 बजे वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. देश में यह दूसरी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन है जिसका संचालन शुरू होने जा रहा है. यह वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर चलेगी. वंदे भारत ट्रेन 22416-22415 सोमवार 18 दिसंबर से प्रयागराज से होकर चलेगी. उद्घाटन वाले दिन यह ट्रेन बतौर स्पेशल गाड़ी वाराणसी में दोपहर 2.15 बजे चलेगी. प्रयागराज जंक्शन पर 3.50 मिनट पर पहुंचेगी. 15 मिनट बाद 4.05 मिनट पर यह ट्रेन प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होगी. रेलवे मंत्रालय में एक सूत्र ने कहा कि यह भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जिसका संचालन रेल मंत्रालय देश में शुरू करने जा रहा है. वहीं उत्तरी रेलवे ने प्रेस में जारी किए अपने बयान के साथ ही भगवा रंग की ट्रेन की एक तस्वीर भी साझा की है. उत्तरी रेलवे ने कहा कि ट्रेन में यात्रा करते समय सूचना और मनोरंजन प्रदान करने वाला वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आरामदायक व्यवस्था, बायो-वैक्यूम शौचालय, रोशनी की एलईडी व्यवस्था, हर सीट के नीचे चार्जिंग सुविधा और हर सीट पर किताब पढ़ने के लिए रोशनी जैसी बेहतर यात्री सुविधाएं हैं. ट्रेन में हवा की रोगाणु मुक्त आपूर्ति के लिए यूवी लैम्प के साथ बेहतर एयर कंडीशनिंग प्रणाली है. इसमें जलवायु परिस्थितियों/यात्रियों की संख्या के अनुसार एयर कंडीशनिंग को कम या ज्यादा करने की भी व्यवस्था है.

Also Read: Varanasi: पीएम मोदी ने किया स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

18 दिसंबर यानी मंगलवार को यह स्पेशल गाड़ी संख्या 04015 वाराणसी से दोपहर 2.15 बजे चलेगी. यह गाड़ी प्रयागराज 3.50 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह कानपुर 6.00 बजे, इटावा 7.30 बजे, टूंडला 8.35, अलीगढ़ 9.40 बजे पहुंचेगी. अलीगढ़ में 10 मिनट रुकने के बाद यह गाड़ी नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर को यह स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलेगी. अभी इस गाड़ी के नियमित रूट के बारे में जानकारी नहीं आई है. बीते दिनों रेलवे ने बताया था वाराणसी से नई दिल्ली चलने वाली मौजूदा वंदेभारत एक्सप्रेस की डिमांड ज्यादा होने की वजह से एक और रेल गाड़ी चलाने का फैसला किया गया ताकि जनता को राहत मिल सके.

Also Read: काशी को पीएम मोदी का नए साल का तोहफा, दूसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे रही झंडी, पढ़ें पूरा कार्यक्रम
भगवा रंग के वंदे भारत ट्रेन पर बोले रेल मंत्री

बता दें कि रेलवे ने केरल में कासरगोड और तिरुवंनतपुरम के बीच 24 सितंबर को पहली भगवा-ग्रे रंग की वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की थी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में इस बात से इनकार कर दिया था कि वंदे भारत ट्रेन का रंग नारंगी या भगवा होने के पीछे कोई राजनीति है. उन्होंने कहा था कि रंगों का चुनाव पूरी तरह से वैज्ञानिक सोच के आधार पर होता है. उन्होंने कहा था कि मनुष्य की आंखों को दो रंग सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं – पीला और नारंगी. यूरोप में लगभग 80 फीसदी ट्रेनों का रंग नारंगी या पीले और नारंगी के संयोजन वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >