धनबाद : चार लाख से अधिक मवेशियों का होगा टीकाकरण

पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग होता है. इसकी रोकथाम के लिए पशुओं का वैक्सीनेशन किया जाता है. यह टीका वैक्सीन देने के बाद पशुओं का इस बीमारी से बचाव होता है. जिला पशुपालन विभाग की ओर से इसका वैक्सीन नि:शुल्क लगाया जा रहा है.

धनबाद : मवेशियों में गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में गर्भपात की समस्या को पशु चिकित्सा पद्धति में गंभीर माना गया है. जिले में इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए दुधारू पशुओं (गाय-भैंस) को छह से नौ माह की उम्र में ब्रूसेलोसिस का टीका लगाने का अभियान शुरू हो गया है. मार्च माह तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है. इसके साथ ही जिला पशुपालन विभाग की ओर से एफएमडी कार्यक्रम भी जारी है. तीन लाख 69 हजार 400 पशुओं को एफएमडी का टीका लगाने का लक्ष्य है. जबकि 44550 पशुओं को ब्रूसेलोसिस का टीका लगाने का लक्ष्य है. दोनों वैक्सीनेशन को मार्च तक पूरा कर लेना है.

क्या है एफएमडी टीकाकरण

पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग होता है. इसकी रोकथाम के लिए पशुओं का वैक्सीनेशन किया जाता है. यह टीका वैक्सीन देने के बाद पशुओं का इस बीमारी से बचाव होता है. जिला पशुपालन विभाग की ओर से इसका वैक्सीन नि:शुल्क लगाया जा रहा है.

Also Read: धनबाद : होल्डिंग टैक्स के 64 बड़े बकायेदारों को नगर निगम का नोटिस, जमा नहीं करने पर खाता फ्रीज करने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >