West Bengal: सीएम ममता बनर्जी 22 जनवरी को कोलकाता में करेंगी सद्भावना रैली, हाजरा मोड़ से होगी जुलूस की शुरुआत

राज्य सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 22 जनवरी को मैं कालीघाट मंदिर जाऊंगी और पूजा करूंगी. इसके बाद मैं सभी धर्मों के लोगों के साथ एक सद्भावना रैली में हिस्सा लूंगी.

कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि 22 जनवरी को वह महानगर में सभी धर्मों के लोगों के साथ एक ‘सद्भावना रैली’ का नेतृत्व करेंगी. ममता बनर्जी ने कहा कि वह कालीघाट मंदिर में देवी काली की पूजा करने के बाद दक्षिण कोलकाता के हाजरा मोड़ से जुलूस की शुरुआत करेंगी. गौरतलब है कि 22 जनवरी को ही अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे.

राज्य सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 22 जनवरी को मैं कालीघाट मंदिर जाऊंगी और पूजा करूंगी. इसके बाद मैं सभी धर्मों के लोगों के साथ एक सद्भावना रैली में हिस्सा लूंगी. इसका किसी अन्य कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि तृणमूल द्वारा आयोजित किया जाने वाला मार्च पार्क सर्कस मैदान में समाप्त होगा. इससे पहले यह मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों सहित विभिन्न धर्मों के उपासना स्थल से होकर गुजरेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल : ‘मैं पटाखों के अवैध कारखाने में विस्फोट के लिए माफी मांगना चाहती हूं’ : सीएम ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य के सभी जिलों व ब्लॉक स्तर पर भी इसी तरह की रैलियां आयोजित करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने इस रैली में समाज के हर वर्ग व धर्म के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ नेताओं का नहीं बल्कि धर्माचार्यों का काम है. उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा करना हमारा काम नहीं है. यह धर्माचार्यों का काम है. हमारा काम बुनियादी ढांचा तैयार करना है.

कार्यक्रम

  • जुलूस हाजरा क्रॉसिंग से शुरू होकर पार्क सर्कस मैदान तक जायेगा

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री कालीघाट मंदिर में पूजा करेंगी, इसके बाद निकाली जायेगी रैली

  • रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद, गिरिजाघर व गुरुद्वारे में भी जायेंगी मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >