Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट

Maiya Samman yojana: मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने शुरू हो गये हैं. कल 10 जुलाई को ही अधिकतर महिलाओं के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की गयी है. मालूम हो जिन लाभुकों के बैंक अकाउंट आधार से लिंक्ड है. और साथ में डीबीटी ऑप्शन चालू है केवल उन महिलाओं के खाते में ही राशि भेजी जा रही है.

Maiya Samman yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने शुरू हो गये हैं. कुछ दिनों पूर्व ही पलामू की महिलाओं को 2500 रुपये की सौगात मिली थी. और अब राजधानी रांची में भी महिलाओं के अकाउंट में खटाखट पैसे आने शुरू हो गये हैं. कल 10 जुलाई को ही अधिकतर महिलाओं के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की गयी है.

योजना के लिए आवंटित है 559 करोड़ रुपए

इससे पहले अप्रैल महीने की राशि जून में लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गयी थी. मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग ने 559 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. यह राशि पांच महीने की है. मालूम हो जिन लाभुकों के बैंक अकाउंट आधार से लिंक्ड है. और साथ में डीबीटी ऑप्शन चालू है केवल उन महिलाओं के खाते में ही राशि भेजी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela Special Bus: यहां देखिए देवघर से खुलने वाली बसों की पूरी लिस्ट, रांची समेत कई शहरों के लिए चलेगी बसें

Shravani Mela: बाबा धाम में उमड़ा जन सैलाब, शीघ्र दर्शनम का टिकट दर हुआ दोगुना, वीआईपी पूजा पर रोक

Cabinet Meeting: आज झारखंड कैबिनेट की बैठक, 1 अगस्त से शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >