Magh Maas 2023: माघ माह आज से शुरू, जानें स्नान-दान, पूजन विधि व पूजा का महत्व

Magh Maas 2023: हिंदू पंचाग के अनुसार माघ माह की शुरुआत 07 जनवरी 2023 दिन शनिवार को शुरू रहा है. जिसका समापन 05 फरवरी 2023 को होगा. आइए जानते हैं कब शुरू हो रहा माघ का महीना और क्या है स्नान-दान व पूजा विधि?

Magh Maas2023:  अंग्रेजी नया साल 2023 में माघ का महीना आज 7 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है. हिंदू धर्म में इस पवित्र महीने से जुड़े खास नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कब शुरू हो रहा माघ का महीना और क्या है स्नान-दान व पूजा विधि?

कब शुरू हो रहा माघ का महीना

हिंदू पंचाग के अनुसार माघ माह की शुरुआत 07 जनवरी 2023 दिन शनिवार को शुरू रहा है. जिसका समापन 05 फरवरी 2023 को होगा. इस महीने गंगा स्नान और संगम स्नान का विशेष महत्व है. माघ महीने में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत आवश्यक होता है.

माह माह के नियम (Magh Month Rules)

माघ महीने का श्रीकृष्ण के स्वरूप माधव से इसका संबंध माना गया है ऐसे में मान्यता है कि जो पूरे मास प्रतिदिन “श्री माधव दया सिंधो भक्तकामप्रवर्षण.माघ स्नानव्रतं मेद्य सफलं कुरु ते नमः॥” का जाप करता है उसका जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहता है. सालभर श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है.

कहते हैं माघ के महीने में हलका भोजन करना चाहिए, पूरे दिन में एक समय भोजन किया जाए तो आरोग्य की प्राप्ति होती है.

माघ मास में तिल और गुड़ का प्रयोग बहुत लाभकारी माना गया है. इन दोनों चीजों से स्नान, दान, भोजन में इनका सेवन करना उत्तम फल प्रदान करता है.

माघ माह का महत्व (Magh Ka Mahatva)

माघ के महीने में सूर्य पूजा का विशेष स्थान है क्योंकि इस महीने में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और पूरे महीने मकर राशि में रहते हुए शुभता प्रदान करते हैं.माघ के महीने में किया गया सूर्य पूजन सालभर के लिए फलित हो जाता है.

माघ के महीने में पवित्र नदी में स्नान, गंगा पूजन और श्री हरि विष्णु की पूजा का भी महत्व है.मना जाता है कि इस महीने में नदी में स्नान करने और गंगा पूजन करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे बीमारी से भी निजात मिल जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >