‘होमटाउन’ का वास्ता देकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, रांची में रिटायर्ड रक्षा कर्मी से 77 हजार रुपये की ठगी

Gumla Crime News: रांची के आईटीआई बस स्टैंड पर गुमला के रिटायर्ड रक्षा कर्मी सुनील बाखला को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 77 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने डोरंडा के एटीएम से पैसे निकाल लिये. पूरी खबर पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla Crime News, रांची : सफर के दौरान अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक सनसनीखेज मामला गुमला से सामने आया है. ये घटना रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त (Retired) कर्मी सुनील बाखला के साथ हुई है. दरअसल हुआ यूं कि एक शातिर अपराधी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिला दी. इसके बाद बेहोशी की हालत में उनके पर्स से एटीएम (ATM) कार्ड निकालकर दो अलग-अलग बैंक खातों से 77,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित ने इस संबंध में गुमला सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन घटनास्थल रांची होने के कारण उन्हें संबंधित थाने जाने की सलाह दी गई है.

‘मैं भी गुमला का हूं…’– ऐसे जीता रिटायर्ड कर्मी का भरोसा

मिली जानकारी के अनुसार, गुमला निवासी सुनील बाखला किसी निजी काम से रांची गए थे. काम निपटाकर वे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से ऑटो पकड़कर आईटीआई (ITI) बस स्टैंड पहुंचे. इसी दौरान बस स्टैंड पर उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मिला, जिसने बातों-बातों में उनसे परिचय बढ़ाया. जब सुनील ने बताया कि वे गुमला के रहने वाले हैं, तो उस शातिर ठग ने खुद को भी गुमला के ही करमटोली का निवासी बताकर उनका भरोसा जीत लिया.

Also Read: हंटरगंज में कास्ट और रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट बनवाने में छूट रहे पसीने, साल भर में भी नहीं होता काम

स्लाइस (Slice) की बोतल में मिलाया जहर

भरोसा जीतने के बाद उस अज्ञात व्यक्ति ने सुनील को कोल्ड ड्रिंक पीने का ऑफर दिया. वह बाजार से ‘स्लाइस’ की दो बोतलें लेकर आया. एक बोतल उसने खुद पी और दूसरी सुनील को दे दी. आरोप है कि पीड़ित की बोतल में पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था. कोल्ड ड्रिंक पीते ही सुनील अचेत होने लगे. अर्धबेहोशी की हालत में ही वे किसी तरह बस पकड़कर गुमला अपने घर पहुंचे. अगले दिन जब उन्हें पूरी तरह होश आया, तो उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज थे.

रांची के डोरंडा ATM से निकाले पैसे, पुलिस जांच में जुटी

होश आने के अगले दिन पीड़ित सुनील बाखला के मोबाइल पर लगातार खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे. जब उन्होंने आनन-फानन में बैंक शाखा पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दोनों खातों से कुल 77,000 रुपये की निकासी की जा चुकी थी. बैंक से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी निकासी रांची के डोरंडा स्थित एक एटीएम से की गई है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने, दोषियों को गिरफ्तार करने और उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है.

Also Read: पिठोरिया में हुई फायरिंग में शामिल शोएब अंसारी गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >