छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 20 सीटों पर 78 प्रतिशत मतदान, 2018 से इतना अधिक हुआ वोट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार (सात नवंबर) को 20 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) छत्तीसगढ़ की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान हुआ.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार (सात नवंबर) को 20 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) छत्तीसगढ़ की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान हुआ. डोंगरगांव में सबसे ज्यादा 84.1 फीसदी, जबकि बीजापुर में 48.37 फीसदी मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग की ओर से अभी-अभी ये अंतिम आंकड़े जारी किए गए हैं. इसके पहले आयोग ने दिन में प्रोविजनल डाटा जारी किया था, जिसमें बताया था कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में 76.47 फीसदी वोट हुआ है. रात को साढ़े नौ बजे जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसमें मतदान का प्रतिशत 78 फीसदी बताया गया है. यह वर्ष 2018 में इन सीटों पर हुई वोटिंग से 1.53 फीसदी से अधिक है.

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

  • पंडरिया-75.27 प्रतिशत

  • कवर्धा-81.24 प्रतिशत

  • खैरागढ़-82.67 प्रतिशत

  • डोंगरगढ़-81.93 प्रतिशत

  • राजनांदगांव-79.12 प्रतिशत

  • डोगरगांव-84.1 प्रतिशत

  • खुज्जी-82.43 प्रतिशत

  • मोहला-मानपुर-79.38 प्रतिशत

  • अंतागढ़-79.79 प्रतिशत

  • भानुप्रतापपुर-81 प्रतिशत

  • कांकेर-81.14 प्रतिशत

  • केशकाल-81.89 प्रतिशत

  • कोंडागांव-82.37 प्रतिशत

  • नारायणपुर-75.06 प्रतिशत

  • बस्तर-84.67 प्रतिशत

  • जगदलपुर-78.47 प्रतिशत

  • चित्रकोट-81.76 प्रतिशत

  • दंतेवाड़ा-69.88 प्रतिशत

  • बीजापुर-48.37 प्रतिशत

  • कोंटा-63.14 प्रतिशत

Also Read: कांग्रेस के सत्ता में आने पर आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं, बोले पीएम मोदी

विस्फोट-मुठभेड़ के बीच हुआ शांतिपूर्ण मतदान

बता दें कि दो-तीन जगह विस्फोट और एक जगह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कोई बड़ी घटना नहीं हुई. चुनाव के एक दिन पहले नारायणपुर और कांकेर में आईईडी और प्रेशर बम विस्फोट में सुरक्षा बल के जवान और कुछ मतदानकर्मी घायल हो गए थे. मतदान के दिन नारायणपुर जिले में एक मतदान केंद्र के पास नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई. 10 मिनट के बाद सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए. छत्तीसगढ़ पुलिस ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कई नक्सली या तो घायल हुए हैं या मारे गए हैं. जिस जगह मुठभेड़ हुई थी, वहां से पुलिस ने एक एके-47 राइफल भी बरामद किया था. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुठभेड़ में कितने नक्सली घायल हुए या मारे गए. राहत की बात यह रही कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सभी सुरक्षित रहे. मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

Also Read: छत्तीसगढ़ : मतदान के बीच कोंटा में नक्सली मुठभेड़, सोशल मीडिया में VIRAL खबर पर चुनाव आयोग ने दी ये सफाई

ड्यूटी के दौरान मृत व घायल कर्मचारियों को अनुग्रह राशि

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों आदि के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु/घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति की गई है. विधानसभा निर्वाचन-2023 के प्रथम चरण के चुनाव के दौरान जिला कांकेर में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की नक्सल हिंसा में मृत्यु होने के कारण 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि भुगतान की स्वीकृति की जा रही है. दंतेवाड़ा जिला में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की निर्वाचन के दौरान मृत्यु होने के कारण 15 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जा रही है. कोंडागांव जिले में केशकाल में तीन निर्वाचनकर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण नियमानुसार 15 लाख रुपए प्रति कर्मी को भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा चुनावी ड्यूटी के दौरान नक्सली हिंसा में घायल विभिन्न कर्मियों को भी नियमानुसार अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >