बोकारो में हाथियों का आतंक, एक और युवक की मौत, ढाई दर्जन गांव दहशत में

Bokaro Elephant Attack: बोकारो जिले के गोमिया वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. महुआटांड़ इलाके में युवक करमचंद सोरेन की हाथी हमले में मौत हो गई. 75 दिनों में पांच लोगों की जान जा चुकी है और कई गांव दहशत में हैं.

Bokaro Elephant Attack, बोकारो (राम दुलार पंडा) : बोकारो के गोमिया में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोमिया वन क्षेत्र के महुआटांड़ इलाके में बीते शनिवार की देर रात हाथियों ने एक और युवक जान ले ली. घटना कंडेर पंचायत के दरहाबेड़ा गांव की है. मृतक का नाम करमचंद सोरेन का है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हाथियों ने मृतक के घर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया.

इससे पहले हाथियों ने कब मचाया था तांडव ?

इससे पहले 18 जनवरी की रात कंडेर पंचायत के सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथियों ने तांडव मचाया था. हाथियों ने चलती ओमनी कार पर हमला करके चालक, सब्जी विक्रेता रवींद्र दांगी को मौत के घाट उतार दिया था. लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Also Read: झारखंड के बेटे, बेटियों ने दिल्ली में जीता लोगों का दिल, नेशनल बैंड कॉम्पिटिशन में मारी बाजी

मंत्री ने मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

शनिवार रात की घटना की सूचना मिलते ही सूबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक योगेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया. मंत्री ने सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर उन्होंने वन विभाग के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात करके हाथियों के उत्पात पर तत्काल रोक लगाने के उपाय करने के निर्देश दिये.

75 दिनों में कितने लोगों की गयी जान ?

पिछले करीब ढाई महीने में हाथी के हमलों से इस क्षेत्र में रहने वाले पांच लोगों की जान जा चुकी है. 10 नवंबर की रात तिलैया रेलवे अंडरपास के पास पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो के पुत्र प्रकाश कुमार महतो और टूनक महतो के पुत्र चरकू महतो की मौत हुई थी. 16 नवंबर की रात सांझो देवी नामक महिला हाथी हमले का शिकार बनी. 18 जनवरी को रवींद्र दांगी और अब दरहाबेड़ा में करमचंद सोरेन की जान चली गई.

हाथियों की वजह से कितने गांव प्रभावित ?

हाथियों के आतंक से तिरला, होन्हें, कंडेर, बारीडारी, बड़कीपुन्नू, महुआटांड़, टीकाहारा, केंदुआ, चोरगांवां, कुंदा, खखंडा, मुरपा समेत करीब ढाई दर्जन गांव-टोले प्रभावित हैं. हाथियों ने घर, चहारदीवारी, वाहन और फसलों को नुकसान पहुंचाकर ग्रामीणों की कमर तोड़ दी है. लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग रात में घर से निकलने से डर रहे हैं. अब लोगों की नजरें प्रशासन और वन विभाग पर टिकी है.

Also Read: 26 जनवरी को रांची में बदला रहेगा ट्रैफिक, एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >