बोकारो में 'प्रिंस खान' के नाम से मचा हड़कंप, ऑडियो क्लिप में BMW कंपनी पर बम चलाने का दावा

Prince Khan: बोकारो में खुद को प्रिंस खान बताने वाले शख्स का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. ऑडियो में BMW कंपनी पर बम चलाने और पर्चा फेंकने का दावा किया गया है. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

Prince Khan, (बोकारो से रंजीत कुमार) : सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है. वायरल ऑडियो में खुद को प्रिंस खान बताने वाला व्यक्ति बोकारो जिले की एक बीएमडब्ल्यू कंपनी पर दो बम चलाने का दावा कर रहा है. इस ऑडियो में सुरेश कुमार नामक एक व्यक्ति को चेतावनी देते हुए पर्चा फेंकने की भी बात कही गयी है.

ऑडियो वायरल होते ही पुलिस सतर्क

ऑडियो क्लिप सामने आते ही बोकारो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर बालीडीह थाना के इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह और ओपी प्रभारी आनंद आजाद ने बीएमडब्ल्यू कंपनी के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को बुधवार को सेक्टर-9 स्थित उनके आवास से थाना बुलाकर पूछताछ की. हालांकि सुरेंद्र सिंह ने इस मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी से खुद को अनभिज्ञ बताया है.

Also Read: झारखंड की सियासत में गूंजा हरियाणा में मरे मजदूरों का मामला, शव लाने और मुआवजे की उठी मांग

एसपी ने बढ़ाई पुलिस की सक्रियता

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि ऑडियो क्लिप की जानकारी मिलने के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है. सभी थानों को गश्त तेज करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि अब तक न तो किसी बम विस्फोट की पुष्टि हुई है और न ही किसी प्रकार का पर्चा मिला है. हालांकि पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

पहले भी रंगदारी के मामले सामने आ चुके हैं

गौरतलब है कि बोकारो में वर्ष 2023-24 के दौरान प्रिंस खान के नाम से रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आये थे. इस संबंध में जिले के चास, चीरा चास, जरीडी और बेरमो थाना में केस दर्ज किये गये थे. इन मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के कई गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

Also Read: नहीं रही गुमला के सिख समाज की ‘पहली महिला’, 1947 के विभाजन की यादों को समेटकर ली विदाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >