कसमार प्रखंड के खैराचातर में सात दिवसीय 26वां प्रहरी मेला मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ. पूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित इस मेला का उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो ने किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्व जायसवाल की सामाजिक सोच और आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. पूजा महतो ने कहा कि यह मेला इसका प्रतीक है कि समाज के लिए समर्पित लोगों को उनके इस दुनिया से जाने के बाद भी लोग सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं. जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने कहा कि स्व जायसवाल के कार्यों को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है.
प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर आइआइटी, नीट, सीजीएल समेत विभिन्न परीक्षाओं क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. जयराम महतो ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर अमूल्य कुमार, मो रजिउल्लाह अंसारी, ऋषभ राय, सुधांशु रंजन, उम्मिया फातिमा, अतिबा शिरीन, मो उमर अंसारी, तंजील वकार, डॉ मधु कुमारी, संजय कुमार महतो, साक्षी श्रेया, प्रवासी जायसवाल को सम्मानित किया.
मौके पर ये थे माैजूद
समारोह को जेएलकेएम नेता भुवनेश्वर महतो, प्रशांत महतो, सौरभ जायसवाल, सुकदेव राम, मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम महतो, सचिव राजेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार जायसवाल, राहुल महतो आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर मदन नायक, भस्की मुखिया मंटू राम मरांडी, मनोज महतो, विष्णु जायसवाल, सौरभ राय , सिद्धेश्वर प्रजापति, रोमेल अंसारी, दिलीप शर्मा, जगरनाथ महतो, अंकुश जायसवाल, दिलीप महतो, संतोष महतो, प्रेमचंद महतो, यूनुस अंसारी, नेपाल महतो, अभिषेक जायसवाल, संजय जायसवाल, हबीब नाज आदि मौजूद थे.
