रांची में रॉन्ग साइड से आ रही JCB ने कार को मारी टक्कर, शिक्षक की पत्नी घायल

Ranchi Road Accident: राजधानी रांची के रातु रोड फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड से आ रही जेसीबी ने टाटा हैरियर को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांची : राजधानी रांची के रातु रोड फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रही JCB ने एक टाटा हैरियर कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से में आग लग गयी. कार में एक शिक्षक अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे. हादसे में शिक्षक की पत्नी का हाथ टूट गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर जमा हो गये लोग

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोग जमा हो गये. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने और घायलों की मदद करने की. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक JCB एक लड़की चला रही थी, जो फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही थी. पुलिस को सूचना दे दी गयी है. वह मामले की जांच कर रही है. साथ ही दुर्घटना की वजह जानने की कोशिश में भी लगी हुई है.

Also Read: धनबाद बना मिसाल, 12 हजार लोगों ने बनाई झारखंड की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >