खलारी हिंदूगढ़ी चौक पर रामनवमी की पूर्व संध्या में होने वाले अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता को लेकर श्रीजानकीरमण मंदिर में रंजन सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष भी धूमधाम से अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. पूर्व कमेटी को भंग कर प्रतियोगिता के सफल संचालन व आयोजन के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में रतन मिश्रा ने कहा कि नयी कमेटी को बहुत बड़ा दायित्व दिया जा रहा है. कहा कि पिछले 35 वर्षों से हिंदूगढ़ी चौंक पर रामनवमी की पूर्व संध्या में भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता होता आया है. जिसमें सिर्फ खलारी प्रखंड ही नहीं बल्कि, अन्य प्रखंडों से भी रामभक्त आते हैं. कहा कि सभी को सम्मान व शांतिपूर्वक कार्यक्रम सफल बनाकर खलारी के मान को और ऊंचा करने का काम करें. नयी कमेटी में संरक्षक अरविंद सिंह, मिथलेश सिंह, राजन सिंह राजा, धीरेंद्र प्रसाद, राजेश सिंह मिंटू, रतन मिश्रा, शत्रुंजय सिंह, तेज नारायण सिंह, अरुण चौरसिया, पंकज मिश्रा, पप्पू खा, दिनेश पांडेय घंटू, अमर भूषण सिंह, राजेश वर्मा, सुशील अग्रवाल, संयोजक रंजन सिंह बिट्टू, विकेश सिंह विक्की, अवधेश यादव, कन्हैया झा, अध्यक्ष धीरज बहादुर (मार्शल), कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस सिंह, मयंक सिंह, सचिव मनीष राम, श्रीकांत शर्मा, सह सचिव रोनित सिंह, शुभम सिंह डंपू, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, अरुण यादव, सुशांत सिंह, व्यवस्थापक मोनू सिंह, बबलू सिंह, सतेंद्र खरवार, अशोक कुमार, अंबुज कर्मकार, दीपक प्रसाद, संजय कामत, जितेंद्र सिंह, विजय महतो, विजय तुरी, अमरदीप, जुगेश्वर वर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों में राहुल निषाद, प्रिंस ठाकुर, रवि सिंह, मनन सिंह, विकास सिंह, विवेक पंडित, छोटू सिंह, शिवम सिंह, राहुल ठाकुर, पवन सोनी, मिकी पासवान, रवि सिंह, वरुण यादव, शरद गोप, अक्षय गिरी को शामिल किया गया है.
11 खलारी 02, अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते समिति के लोग.B
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.