श्री श्री 108 मारुती नंदन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और पांच दिवसीय यज्ञ बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
प्रतिनिधि, डकरा.
मोहननगर डकरा बाजार परिसर स्थित श्री श्री 108 मारुती नंदन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और पांच दिवसीय यज्ञ बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. सात मार्च से शुरू महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पांच दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन, यज्ञशाला का परिक्रमा, भगवान हनुमान की आरती में सबसे अधिक लोग शामिल हुए. पूर्णाहुति में पूर्व विधायक समरीलाल, महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, पीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो सहित क्षेत्र के सभी ट्रेन यूनियन नेता शामिल हुए. भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. यज्ञ संपन्न कराने में पंडित संतोष शास्त्री, पवनसूत बाबा, रतन पांडेय, मानस पांडेय, दीपक पांडेय, राम रतन उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, स्थानीय पंडित रामनरेश पांडेय, संतोष पाठक, यज्ञ समिति सदस्य कृष्ण चौहान, रमेश चौहान, प्रदीप कुमार ठाकुर, नंदलाल चौहान, राजेश्वर सिंह, अजय चौहान, अरुण चौहान, नसीब चौहान, अवधेश चौहान प्रवेश चौहान, रणविजय सिंह, कमलेश चौहान, रामबली चौहान, गोपाल सिंह, मानदेव राम, लाल मुनी दास, जितेंद्र चौहान, सुरेश चौहान, बूटन चौहान, सुरेन्द्र चौहान, शैलेंद्र शर्मा, प्रिंस वर्मा, सूरज शर्मा, राहुल सिंह, दीपक सिंह, रवि सिंह, सोहन कुमार, श्रीकांत, गौरव कुमार, रोशन ठाकुर, पंकज चौहान, रवि भूषण, मनीष चौहान, भीष्म, भरत चौहान, मंतोष चौहान व ग्रामीणों ने सहयोग किया.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।