प्रकृति पर्व सरहुल 21 को
एमआइसी परिसर झखरा स्थल हेसालौंग में ग्रामीणों की बैठक
मैक्लुस्कीगंज.
मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज परिसर झखराटांड़ में हेसालौंग के ग्रामीणों ने बैठक की. अध्यक्षता रवींद्र मुंडा ने की. बैठक में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम व पारंपरिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में आये दिन उत्पन्न होनेवाली समस्याओं पर गहन चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से 21 मार्च को एमआइसी हेसालौंग परिसर स्थित झखरास्थल में पूजा कराने पर सहमति बनी. जिससे गांव की संस्कृति सभ्यता, परंपरा और एकता यथावत बनी रहे. समस्त ग्रामीणों से सरहुल पूजा में उपस्थित होने के लिए अपील की गयी है. संचालन रामलखन भगत ने किया. मौके पर झुनुवा मुंडा, नरेश भगत, राहुल गंझू, राजेन्द्र मुंडा, अनिल उरांव, आशीष मुंडा, गिरधारी गंझू, सुरेश पाहन, भीम भोगता, बिष्णु गंझू, संतोष मुंडा, मंतोष मुंडा, राजेश्वर मुंडा, छोटू मुंडा, विजय मुंडा, मनोज मुंडा, चंदन लोहरा, विनाश, शंकर, कैलाश, कपिल मुंडा, बबुना मुंडा, श्रवण भोगता, बूटन मुंडा, लालमोहन मुंडा, पंचम लोहरा, श्यामवृक्ष, रमेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
एमआइसी परिसर झखरा स्थल हेसालौंग में ग्रामीणों की बैठक
फ़ोटो 1 – बैठक में शामिल ग्रामीण व आदिवासी समाज के लोग.