जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं, गिरिडीह में बोले अमित शाह, देखें Video

Amit Shah in Giridih: गृह मंत्री अमित शाह ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा है कि ये पार्टियां झारखंड को एटीएम बनाना चाहतीं हैं.

Amit Shah in Giridih: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लोग झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं.

अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन और उसके साथी दल झारखंड को समृद्ध प्रदेश बनाना चाहती है. उन्होंने गिरिडीह के सिहोडीह आम बगान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि इस बार झारखंड में परिवर्तन करें. भाजपा नीत एनडीए के पक्ष में सरकार बनाएं. झारखंड का विकास होगा. यहां के लोगों का विकास होगा.

20 नवंबर को ईवीएम पर कमल का बटन दबाने की अपील

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में आप सब मिलकर 20 नवंबर को इवीएम पर कमल फूल का बटन दबा दो, झामुमो सरकार के साथ-साथ झारखंड में घुसपैठियों का भी समय खत्म हो जाएगा. भाजपा और एनडीए की सरकार झारखंड से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन बाहर भेजेगी.

अमित शाह ने घुसपैठियों के खिलाफ कड़े कानून का वादा किया

अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा कानून बनाएंगे, जिसमें आदिवासी बच्ची से शादी करने से लेकर गिफ्ट के जरिए आदिवासियों की जमीन घुसपैठिए हड़प नहीं पाएंगे. जिन लोगों ने अब तक उनकी जमीनें हड़पीं हैं, वो जमीनें भी उनको वापस करनी पड़ेगी.

झामुमो का ध्यान घुसपैठियों को घुसाने पर – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झामुमो सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है. उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए, झारखंड में आते हैं और हमारी बच्चियों से दूसरी, तीसरी और चौथी शादी करते हैं. फिर उनकी जमीन हड़प लेते हैं. हमारी सरकार बनेगी, तो हम उस पर रोक लगाएंगे.

Also Read

अमित शाह ने देवघर में प्रभारियों के साथ बनाई संताल जीतने की रणनीति

झारखंड चुनाव में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मारी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >