WhatsApp में बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग, कंपनी ला रही धांसू फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

WhatsApp एक यूजरनेम फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स अपना फोन नंबर बताए बिना चैट कर सकेंगे. यह अपडेट फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है. इस फीचर का उद्देश्य टेलीग्राम या इंस्टाग्राम जैसे यूनिक यूजरनेम के जरिए प्राइवेसी को मजबूत करना है. इस फीचर में यूजरनेम के लिए रूल्स शामिल हैं.

WhatsApp की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. अपने यूजर्स के एक्सप्रिएंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय-समय पर नए अपडेट्स लाती रहती है. एक बार फिर WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है जो प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के जुड़ने के तरीके को बदल सकता है. जल्द ही, यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम नाम चुन सकेंगे, जिससे बातचीत शुरू करते समय फोन नंबर शेयर करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी.

यह सुविधा, जिसे हाल ही में iOS के लिए बीटा संस्करणों में देखा गया है और WhatsApp वेब के लिए कंपनी इसे टेस्ट कर रही है, इस फीचर को लाने का उद्देश्य गोपनीयता को मजबूत करना और स्पैम, घोटाले और अनचाहे संपर्क के जोखिम को कम करना है. आइए विस्तार से जानते है कैसे काम करेगा यह फीचर और इसके फायदे.

क्या है WhatsApp का यूजरनेम फीचर? 

फिलहाल अगर आपको WhatsApp में किसी के साथ बात-चित शुरू करनी है तो आपको अपना फोन नंबर शेयर करना पड़ता है जिससे, गोपनीयता को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं. एक बार मोबाइल नंबर साझा करने के बाद, उसका गलत इस्तेमाल अन्य प्लेटफॉर्म्स पर या फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियों में किया जा सकता है. अब WhatsApp ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एक नया फीचर लाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के WhatsApp कॉल्स को कैसे करें रिकॉर्ड? यहां जान लें आसान तरीका

इस नए फीचर के तहत, यूजर्स अब टेलीग्राम या सिग्नल की तरह एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे, जो बातचीत और ग्रुप चैट्स में उनके मोबाइल नंबर की जगह इस्तेमाल होगा. इसका फायदा यह होगा कि वे अपनी पहचान छुपाकर भी दूसरों को मैसेज भेज सकेंगे, जब तक कि वे खुद अपना नंबर साझा करने का फैसला न करें.

यूजरनेम फीचर आने के बाद क्या बदलेगा?

यूजरनेम फीचर के आने के बाद आप Telegram या Instagram की तरह अपना एक यूनिक हैंडल (यूजरनेम) बना सकेंगे. इस फीचर के आने के बाद प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी क्यूंकि जिन नए यूजर्स के पास आपका नंबर नहीं है, वो सिर्फ आपका यूजरनेम देखे पाएंगे. यह ग्रुप चैट्स या नए लोगों से कनेक्ट करने में खास तौर पर मददगार होगा. इस फीचर का यह भी फायदे होगा कि पर्सनल कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर किए बिना आप ज्यादा फ्रीली चैट कर सकेंगे.

यूजरनेम के रूल्स

  • कम से कम एक अक्षर शामिल करें.
  • 3 से 30 अक्षरों के बीच यूजरनेम होना चाहिए.
  • केवल लोअरकेस अक्षर (a-z), संख्याएँ (0-9), अंडरस्कोर और पीरियड्स (.) यूज कर सकते हैं.
  • डोमेन से बचें (उदाहरण के लिए .com)
  • पीरियड्स से शुरू या समाप्त न करें या लगातार पीरियड्स न रखें.
  • “www” से शुरू न करें.

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते Google Maps की ये ट्रिक, जान जाएंगे तो कभी नहीं कटेगा गाड़ी का चालान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >